विविध भारत

Bank Holiday: 13-14 मई को बंद रहेंगे बैंक, जानिए इस महीने कब-कब रहेंगी छुट्टियां

Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार कुछ जगहों पर 13 मई को ईद की छुट्टी है, तो वहीं कुछ और जगहों पर 14 मई को ईद की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 14 मई को परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया जैसे त्यौहारों की भी हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2021, 5:49 PM IST
bank_holiday.png
Banks will be closed on 13 and 14 May, know full list of this month holidays

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच कई राज्यों में लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में कुछ जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियों पर पाबंदियां लगाई गई हैं। दूसरी तरफ ईद के त्योहार की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। चूंकि अलग-अलग राज्यों में ईद की हिस्सों में ईद की छुट्टी भी अलग-अलग दिन है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार कुछ जगहों पर 13 मई को ईद की छुट्टी है, तो वहीं कुछ और जगहों पर 14 मई को ईद की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, 14 मई को परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया जैसे त्यौहारों की भी हैं। इसके अलावा, पूरे मई महीने में भी कुछ दिन बैंक बंद रहेंगे.. आइए जानते हैं कि मई में कौन-कौन सा दिन और साथ ही देश में कहां 13 मई व कहां 14 मई को छुट्टी रहेगी..

13 मई को ईद-उल-फितर की इन क्षेत्रों में रहेंगी छुट्टी

आपको बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक में 13 मई को ईद-उल-फितर की छुट्टी रहेगी। इस दिन बेलापुर, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम में ईद-उल-फितर के कारण बैंक बंद रहेंगे।

14 मई ईद-उल-फितर/परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया की रहेंगी छुट्टी

दूसरी तरफ 14 मई को ईद-उल फितर के साथ-साथ परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया की देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक में छुट्टी रहेंगी। इस दिन अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, पणजी, लखनऊ, रायपुर, हैदराबाद, शिमला, कानपुर में बैंक बंद रहेंगे।

मई महीने में इस-इस दिन बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की बेवसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची के मुताबिक, मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। चूंकि अब 12 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में अब केवल पांच छुट्टियां बची हैं। मई महीने के बाकी बचे दिनों में पांच दिन बैंक बंद रहेंगे।

16 मई (रविवार), 22 मई (चौथा शनिवार), 23 मई (रविवार), 26 मई (बुद्ध पूर्णिमा) और 30 मई (रविवार) को बैंक बंद रहेंगे। 26 मई (बुद्ध पूर्णिमा) के दिन अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

Updated on:
12 May 2021, 5:49 PM IST
Published on: