8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरीपेशा ध्यान दें, इस महीने तनख्वाह हो सकती है लेट, जानिए वजह

2020 की पहली तनख्वाह मिलने में देरी होने की प्रबल संभावना है। इसलिए इस महीने का बजट आखिर दिनों को ध्यान में रख कर इस्तेमाल करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Jan 2020, 1:33 PM IST

नौकरीपेशा ध्यान दें, इस महीने तनख्वाह हो सकती है लेट, जानिए वजह

नौकरीपेशा ध्यान दें, इस महीने तनख्वाह हो सकती है लेट, जानिए वजह

आगरा। अगर आपकी तनख्वाह महीने की 31 या 1 तारीख को आती है तब आपको इस बार कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि 2020 की पहली तनख्वाह मिलने में देरी होने की प्रबल संभावना है। इसका कारण है कि बैंकों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल। इस हड़ताल की वजह से आपको वेतन मिलने में दो से पांच की दिन की देरी हो सकती है। इसलिए इस महीने का बजट आखिर दिनों को ध्यान में रख कर इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- पुनर्जन्म का ‘जिंदा’ सच: 2012 में हुई थी मौत, पुनर्जन्म के बाद मिलने पहुंचा बेटी और पत्नी से, देखें वीडियो

बता दें कि 20 जनवरी 2020 से बैंककर्मी देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर चुके हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने ऐलान किया है कि सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंककर्मी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। 20 जनवरी से एक फरवरी तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। बैंककर्मियों द्वारा 31 जनवरी 1 फरवरी से तक प्रदर्शन जारी रहेगा, पोस्टर लगाए जाएंगे और बैनर लगाकर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 31 जनवरी, एक फरवरी व 11, 12 और 13 मार्च को बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने आंदोलन की तैयारियां एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दी हैं। इस बात की जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने दी

यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

आंदोलन की जानकारी देते हुए भूपेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 21 जनवरी से 31 जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर बैंककर्मी सरकार विरोधी नीतियों के प्रति अपना विरोध व्यक्त करेंगे। वहीं 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। यदि हड़ताल के बाद भी सरकार ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो बैंककर्मियों द्वारा डीएम, स्थानीय सांसद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को सामूहिक ज्ञापन दिया जाएगा व का काम का बहिष्कार किया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार अपना रुख उनकी तरफ नहीं करती है तो 11, 12 और 13 मार्च को बैंककर्मियों द्वारा सामूहिक हड़ताल व कैंडल मार्च प्रदर्शन की योजना बनाई गई है।