विविध भारत

फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ की तर्ज पर फर्जीवाड़ा करने वाला कारोबारी पिता गिरफ्तार

फिल्म 'हिंदी मीडियम' की तर्ज पर अपने बेटे का एडमिशन कराने वाले कारोबारी पिता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
2 min read
Hindi Medium

नई दिल्ली। आपने अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' तो देखी होगी, जिसमे एक अमीर कारोबारी पिता दिल्ली के एक बड़े स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए फर्जी ढंग से गरीब बनता है और किस तरह फर्जी दस्तावेज के जरिए अपने बच्चे का दाखिला कराने में लगा रहता है। यह सब तो एक फिल्म थी जिसका अभी तक वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं था, लेकिन दिल्ली में ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है। दिल्ली के एक बड़े कारोबारी को फ़र्ज़ी दस्तावेज के जरिये अपने बेटे को संस्कृति स्कूल में इडब्लूएस कैटेगरी में एडमिशन दिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दिखाए फ़र्जीं दस्तावेज
कारोबारी का नाम गौरव गोयल बताया जा रहा है। गौरव ने हूबहू इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' की ही तरह अपने घर का पता संजय कैंप झुग्गी बस्ती बताया था। वहीं, बच्चे के सभी दस्तावेज उसने फ़र्ज़ी लगाए थे। यही नहीं उसने अपनी सालाना आय 67,000 रुपए दिखाई थी।

बड़े बेटे का इसी तरह करा चुका है एडमिशन
गौरव गोयल के लिए इस तरह का फर्जी काम करना कोई नया नहीं है। इससे पहले उसने 2013 में अपने पहले बच्चे का एडमिशन भी इवीएस कोटे से इसी स्कूल में कराया था, लेकिन इस बार छोटे बच्चे का एडमिशन कराने के समय स्कूल को उस पर शक हुआ तब जाकर इस फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ। इस मामले के सामने के आने के बाद उस कारोबारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

20 देशों की यात्रा कर चुका है गौरव
आपको बता दें कि गौरव गोयल दिल्ली के जवाहर नगर में रहता है। गोयल अब तक 20 देशों की यात्रा भी कर चुका है। यही नहीं गौरव का खुद का एमआरआई सेंटर और दूसरे कारोबार भी हैं। अब इस मामले के सामने आने के बाद उसके बड़े बच्चे को भी स्कूल से निकाल दिया गया है। बच्चा क्लास 3 में पढ़ रहा था।

Updated on:
08 Apr 2018 03:08 pm
Published on:
08 Apr 2018 01:22 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video