विविध भारत

ISRO के मिशन चंद्रयान-2 का दिवाली पर दिखेगा असर, अब होने जा रहा ये काम

Chandrayaan-2 को लेकर आ गई सबसे बड़ी खबर सबसे बड़े त्योहार दिवाली पर भी मचेगी चंद्रयान-2 की धूम पश्चिम बंगाल में दिवाली पर बन रही हैं मिशन मून की मिठाइयां

2 min read

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (ISRO) ने मिशन चंद्रयान-2 के जरिये ना सिर्फ देश के बल्कि पूरी दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा का लोहा अब पूरी दुनिया मान रही है। यही वजह है कि इन दिनों पूरे देश में चंद्रयान-2 का खुमार छाया हुआ है।

त्योहार करीब आते ही ये खुमार उन पर भी नजर आने लगा है। पश्चिम बंगाल में मिशन चंद्रयान-2 को लेकर दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए गए थे।

हालांकि इससे पहले मुंबई में गणपति पंडाल में चंद्रयान-2 की थीम ने ये बता दिया था इस बार त्योहारों में भी चंद्रयान-2 की धूम रहेगी।

अब इन सबके बाद मिशन चंद्रयान-2 का असर दिवाली पर भी देखने को मिलेगा।

दिवाली पर चंद्रयान-2 ऐसे मचाएगा धूम
दुर्गा पूजा में चंद्रयान-२ और बालाकोट एयर स्ट्राइक की थीम पर बने पंडालों के बाद अब मिठाइयों के लिए देशभर में प्रसिद्ध पश्चिम बंगाल में चंद्रयान-2 और कश्मीर में शांति का संदेश देतीं मिठाइयां लोगों को लुभायेंगी।

मिठाई दुकान गोकुलश्री ने दीपावली के अवसर पर चंद्रयान-2 और कश्मीर के बोट की मिठाइयां तैयार की हैं। गोकुलश्री के कारोबार विकास अधिकारी केशव कुमार के मुताबिक वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के जरिये अंतरिक्ष जगत में भारत की विश्व भर में साख स्थापित की है।

भले ही अभी चंद्रयान-2 पूरी तरह सफल नहीं हुआ है लेकिन लोग मिठाइ के जरिये चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर लैडिंग दिखा रहे हैं और लोगों के सपने को साकार करने के कोशिश कर रहे हैं।

सिर्फ चंद्रयान-2 ही नहीं बल्कि मोदी सरकार के कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का ऐतिहासिक फैसला भी इस बार मिठाइयों पर नजर आएगा।

कश्मीर में शांति का संदेश देने के लिए श्रीनगर के डल झील के बोट को दर्शातीं मिठाई बनायी गयी हैं, जो विश्व को शांति का संदेश देंगी।

मिठाई व्यवसाइयों की मानें तो इन मिठाइयों को बनाने में लगभग 10-15 कारीगर जुटे हुए हैं और इनके निर्माण में चॉकलेट और मिठाइ बनानेवाले खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया गया है।

Published on:
14 Oct 2019 03:02 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा