विविध भारत

CM केजरीवाल बोले- वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरी कंपनियों के साथ फार्मूला शेयर करे केंद्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन का फार्मूला सभी सक्षम कंपनियों के लिए सार्वजनिक करने की अपील की है।

2 min read
CM केजरीवाल बोले- वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरी कंपनियों के साथ फार्मूला शेयर करे केंद्र

नई दिल्ली। देश में जब कोरोना वायरस की दूसरी लहर ( Second wave of coronavirus ) तबाही मचा रही है, ऐसे में हमारी संसाधन थोड़े पड़ रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना वैक्सीन ( Corona vaccine ) की भारी कमी पड़ रही है, जिसकी वजह से वहां वैक्सीनेशन कार्यक्रम बाधित हो रहा है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन का फार्मूला सभी सक्षम कंपनियों के लिए सार्वजनिक करने की अपील की है। देश में अभी केवल दो कंपनियां कोरोना वैक्सीन बना रही है।

सीएम केजरीवाल के अनुसार यह फामूर्ला अन्य कंपनियों के साथ शेयर करने से अधिक वैक्सीन का उत्पादन होगा और सभी को वैक्सीन लगाई जा सकेगी। केजरीवाल ने दिल्ली के पास अगले कुछ दिनों के लिए ही शेष बची वैक्सीन को लेकर भी चिंता भी जताई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि दिल्ली में वैक्सीन की कमी एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। आज केवल दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं। क्योंकि ये दोनों ही कंपनियां मिलकर एक महीने में केवल छह-सात करोड़ वैक्सीन का उत्पादन करती हैं, ऐसे में सभी देशवासियों को वैक्सीन लगाने में दो साल से अधिक का समय लग जाएगा। तब तक न जाने कोरोना वायरस कितनी तबाही मचा चुका होगा। इसलिए यह जरूरी है कि हम भारत में वैक्सीन का उत्पादन युद्ध स्तर पर करें। देश के हर नागरिक को अगले कुछ महीने में वैक्सीन लगाने की राष्ट्रीय योजना बनाए।

सीएम केजरीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, मैं आज एक सुझाव देना चाहता हूं कि वैक्सीन बनाने का काम केवल दो कंपनियां न करें। इस काम में कई और कंपनियों को भी लगाया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह अन्य कंपनियों के साथ ही इन दोनों कंपनियों के वैक्सीन बनाने का फार्मूला साझा करे, ताकि देश को इसका फायदा मिल सके। सीएम ने कहा कि केंद्र के पास यह शक्ति है। वैक्सीन बनाने का फामूर्ला इन कंपनियों से लेकर सार्वजनिक किया जा सकता है और यह सुनिश्चित किया जाए कि भारत में जो भी प्लांट वैक्सीन बनाने में सक्षम है, उन्हें यह फार्मूला दिया जाए। हर एक भारतीय को वैक्सीन लगनी चाहिए। यही एक तरीका है जिससे हम जल्दी से जल्दी हर एक भारतीय को वैक्सीन लगा पाएंगे।

Updated on:
11 May 2021 10:22 pm
Published on:
11 May 2021 10:16 pm
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास