विविध भारत

दिल्ली: पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचा नीदरलैंड का शाही जोड़ा, स्वागत को पहुंचे राष्ट्रपति और पीएम

नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा अपने भारत दौरे पर दोनों ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

less than 1 minute read
Oct 14, 2019

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद अब नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्जेंडर और रानी क्वीन मैक्सिमा अपने भारत दौरे पर आए हुए हैं।

राजा विलियम और रानी मैक्सिमा ने नई दिल्ली में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि दोनों विदेशी मेहमान 5 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।

नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर नीदरलैंड के शाही जोड़े का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। 2013 में सत्ता संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा पर आए विलियम एकेक्जेंडर आज राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद शाही जोड़ा मुंबई और केरल की यात्रा भी करेगा।

उनके कार्यक्रम शेड्यूल के अनुसार दोनों विदेश मेहमान राजधानी दिल्ली में 25वें प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि भारत और नीदरलैंड के बीच बेहतर व्यापारिक संबंध हैं। 2018-19 दोनों देशों के बीच 12.87 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार कारोबार हुआ था।

ये भी पढ़ें

दो दिन PM मोदी की आवाज बनीं IFS प्रियंका, दो दिन बाद है बर्थडे, 74 हजार से ज्यादा सैलरी
Updated on:
14 Oct 2019 10:49 am
Published on:
14 Oct 2019 10:46 am
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया