विविध भारत

Delhi violence : अब दीप सिद्धू से IB की टीम भी करेगी पूछताछ

पुलिस के सामने दीप ने उगले कई राज। आईबी की टीम ने तैयार की पूछताछ की योजना।

less than 1 minute read
deep sidhu
दीप ने दिल्ली पुलिस के सामने उगले कई राज।

नई दिल्ली। गणतत्रं दिवस के दिन हुई लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को कल दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। अभी दिल्ली पुलिस सिद्धू से पूछाताछ कर रही है। इस बीच जानकारी मिली है कि दिल्ली हिंसा को लेकर दीप सिद्धू से आईबी की एक टीम भी पूछाताछ करेगी।

जानकारी के मुताबिक आईबी की टीम दीप सिद्धू से देश विरोधी गतिविधि को लेकर देश और विदेशों में संपर्क को लेकर जानकारी हासिल कर सकती है। साथ ही हिंसा की गतिविधियों के पीछे किसका हाथ है, जानने का भी आईबी की टीम प्रयास करेगी।

पुलिस के सामने दीप ने उगले कई राज

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू को हरियाना के करनाल से गिरफ्तार किया था। दीप सिद्धू 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से फरार चल रहा था। अब देश की अलग-अलग जांच एजेंसियां दीप से पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है। इस बीच दीप सिद्धू ने कई राज उगले हैं। हालांकि इस बात का दिल्ली पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

Updated on:
10 Feb 2021 01:07 pm
Published on:
10 Feb 2021 12:55 pm