विविध भारत

भारी बारिश का कहर, बंद हो गई 142 सड़कें, तीन दिन और होगी ऐसी बारिश कि…

यहां बारिश के कारण 142 सड़कें बंद हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 2:58 PM IST
heavy rain
भारी बारिश का कहर, बंद हो गई 142 सड़कें, तीन दिन और होगी ऐसी बारिश कि...

नई दिल्ली। देश में इन दिनों बारिश का कहर जारी है। अलग-अलग राज्यों में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। इतना नहीं इस आसमानी आफत में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, उत्तराखंड में खतरनाक बारिश के कारण 142 सड़कें बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सड़कें प्रदेश में भूस्खलन के कारण बंद हो गई है। साथ ही अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

सड़कों को खोलने का कार्य जारी

जानकारी के मुताबिक, 142 सड़कों के बंद हो जाने से यातायात को लेकर भारी तबाही मची हुई है। वहीं, राज्य आपातकाली परिचालन केन्द्र का कहना है कि बंद सड़कों को जल्द खुलवाने का काम जारी है। लेकिन, बारिश होने के कारण थोड़ी कठिनाई हो रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले तीन दिनों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन यहां भारी बारिश हो सकती है, इसलिए काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

वहीं, मौसम विज्ञान केन्द्र की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। विज्ञान केन्द्र का कहना है कि इलाकों में लोगों को सावधान कर दिया जाए, क्योंकि अगले तीन दिनों तक आसमानी आफत जमकर कहर बरपा सकता है। इसलिए, घरों से निकलने से पहले वेदर के बारे में जानकारी जरूर ले लें। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले एक सप्ताह से अवरुद्ध है। वहीं, ओजरी-डाबरकोट के बीच पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से मार्ग बंद है। ऐसे में यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्री त्रिखला-कुपड़ा पैदल मार्ग का उपयोग कर रहे हैं।


गौरतलब है कि इन दिनों बारिश ने कई इलाकों में कहर बरपा रखा है। केरल में भी भूस्खलन से कई लोगों की मौत हो गई है। मुंबई में भी भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है।

Published on: