अंबिकापुर

Elephants in Surguja: 13 हाथियों के दल ने उदयपुर क्षेत्र में 4 किसानों की फसल की चौपट, वन विभाग ने लोगों से ये कहा

Elephants in Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकेरी में विचरण का रहा 13 हाथियों का दल, दल में 6 शावक भी शामिल
2 min read
Elephants in Surguja
Elephants in Udaypur forest (Photo- Patrika)

उदयपुर. सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के बासेन सर्किल अंतर्गत सरमा बीट क्षेत्र में 13 हाथियों (Elephants news) का दल लगातार विचरण कर रहा है। दल में 6 मादा हाथी व 6 शावक भी शामिल हैं। हाथियों ने चकेरी गांव में पहुंचकर 4 किसानों की फसलें चौपट कर दीं। इधर वन विभाग हाथियों के दल पर निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने व छेडऩे से मना किया है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों के विचरण के दौरान कोई भी जंगल की ओर न जाएं।

वन विभाग ने बताया कि 19 मई को हाथियों (Elephants in Udaypur) का दल चकेरी बीट के कक्ष क्रमांक 2056 से होते हुए सरमा बीट के पीएफ 2061 क्षेत्र में पहुंचा, जहां वर्तमान में विचरण कर रहा है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल द्वारा चकेरी गांव में कुछ किसानों की फसल को नुकसान किया गया है, जिसका आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 4 कृषक प्रभावित हुए हैं। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि, मकान क्षति, झोपड़ी नुकसान अथवा पशु हानि की सूचना नहीं है। वन विभाग के अनुसार यह दल ‘कोरबा एचई 2’ नाम से चिन्हित है, जिसमें 1 नर, 6 मादा व 6 शावक शामिल हैं।

बता दें कि सरगुजा संभाग के सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में काफी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथी हर वर्ष एक ही रास्ते से विचरण करते हुए निकलते हैं। इस दौरान उनके रास्ते में पडऩे वाले मकानों व फसलों को वे रौंदते निकल जाते हैं।

Elephants in Surguja: ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

हाथियों (Elephants in Udaypur) की मौजूदगी को देखते हुए वन अमला लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी एवं प्रचार-प्रसार कर लोगों को सतर्क कर रहा है। ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने, मवेशी चराने, जलाऊ लकड़ी एवं तेंदूपत्ता संग्रहण से फिलहाल बचने की अपील की गई है।

वन विभाग ने चकेरी, बासेन, परसा, सानीबर्रा, सरमा सहित आसपास के गांवों को संभावित प्रभावित क्षेत्र बताया है। दल प्रभारी के रूप में परिक्षेत्र सहायक बासेन एवं स्टाफ निगरानी में जुटे हुए हैं।

Updated on:
20 May 2026 03:11 pm
Published on:
20 May 2026 03:11 pm