विविध भारत

हनुमान मंदिर के बाबा ने बचाई इस सफेद गिद्ध की जान

यह इजीप्शियन गिद्ध भारत के अलावा एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में भी पाया जाता है।
2 min read
Feature image

नई दिल्ली: दिल्ली के पटपड़गंज के हनुमान मंदिर के पुजारी ने एक ऐसे पक्षी की जान बचाई है। जो लुप्तप्राय है। दरअसल यह एक सफेद इजिप्शियन गिद्ध है। यह पक्षी कभी कभार ही देखने को मिलता है। बता दें कि यह सफेद गिद्ध भारत के अलावा एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में भी पाया जाता है। वहीं पिछले कुछ समय से इस तरह के पक्षियों की संख्या में दिल्ली में बढ़ रही है।

वहीं अंतरराष्ट्रीय यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) की उस सूची के मुताबिक जो लुप्तप्राय है। उसमें लिस्ट मे यह पक्षी भी शामिल है। आईयूसीएन के मुताबिक दुनिया में 12000 से 38000 इजिप्शियन गिद्ध बताए गये हैं। वैसे भारत में आधिकारिक रूप से कभी भी इस पक्षी की गिनती नहीं की गई है।

पुजारी भारती बाबा ने बचाई इसकी जान

बता दें कि पटपड़गंज के एक हनुमान मंदिर के पुजारी भारती बाबा ने इस पक्षी को सबसे पहले देखा था। यह पक्षी किसी तरह से घायल हो गया था। जिसके बाद इस घायल पक्षी को बचान के लिए पुजारी ने ही मदद की गुहार लगाई। दरअसल पुजारी ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने वाइल्डलाइफ एसओएस एनजीओ से संपर्क साधा। तब जाकर इस सफेद गिद्ध की जान बच सकी। हालांकि, यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि जिसे इस एनजीओ ने इसी साल एक और सफेद गिद्ध की जान बचाई है।

एनजीओ की देखरेख में हो रही इस पक्षी की जांच

वहीं इस पक्षी की देखरेख कर रहे इस एनजीओ ने कहा कि इस पक्षी की पहचान इजिप्शियन गिद्ध के रूप में की गई है। वहीं इस पक्षी के दाहिने पंख में चोट थी। जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं फिलहाल यह पक्षी हमारी निगरानी में है। जब यह पक्षी पूरी तरह से स्वस्थ जाएगा तो उसे उसके रहने की प्राकृतिक जगह पर छोड़ दी जाएगी।

Published on:
30 Nov 2017 06:23 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video