विविध भारत

कैसे हुआ था देश के पहले प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, कौन-कौन सी हस्तियां हुई थीं शामिल?

पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री चुने गए थे नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर, 1989 को हुआ था नेहरू कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण थे  

2 min read
jawahar lal nehru
कैसे हुआ था देश के पहले प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, कौन-कौन सी हस्तियां हुई थीं शामिल?

नई दिल्ली: आज नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं और आज ही उनका मंत्रिमंडल भी शपथ लेगा। ऐसे में आज हम आपको देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( Jawahar Lal Nehru ) और उनके शपथ ग्रहण समारोह के बारे में बताने जा रहे हैं। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद ( allahabad ) में 14 नवंबर, 1989 को हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म एक समृद्ध परिवार में हुआ था। नेहरू कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण थे। जवाहरलाल नेहरू ने 1912 में वकालत शुरू की। 1916 में उनकी शादी कमला नेहरू के साथ हुई।

पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री चुने गए थे। स्वतंत्रता संग्राम में आगे रहे जवाहर लाल नेहरू जब भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने तब वे लगभग 58 वर्ष के थे और 17 साल तक उस पद पर रहे। अपने शुरूआत के सालों में 10 साल तक वो इलाहाबाद में ही रहे। और उन्हें नौ बार जेल जाना पड़ा।

1942 में नेहरू समेत कई महान हस्तियां महाराष्ट्र की अहमदनगर जेल में बंद थीं। तीन साल का लंबा समय यहां गुजारा। नेहरू वक्त की कीमत जानते थे। इस खाली समय का इस्तेमाल उन्होंने लिखने में किया और जो लिखा वह इतिहास की एक धरोहर बन गया। वह किताब थी-डिस्कवरी ऑफ इंडिया। गजब की पैनी याददाश्त थी उनकी। भारत की यात्राओं के अनुभव उन्होंने लिखे। इसमें उन्होंने इतिहास को तटस्थ भाव से खंगाला। अपने समय के हालातों का विश्लेषण किया और आने वाले कल के लिए उत्साह से भरे। नेहरू ने 9 किताबें जेल में ही लिखी थीं।

आजादी की 67 सालों में भारत में 15 प्रधानमंत्री चुने जा चुके हैं। ये गिनती जवाहर लाल नेहरू से शुरू हुई थी जो अब नरेंद्र मोदी तक पहुंच चुकी है। इस बीच गुलजारीलाल नंदा, लालबहादुर शास्त्री, इन्दिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर, नरसिंह राव, अटल बिहारी वाजपेयी, एच डी देवगौड़ा, इंद्रकुमार गुज़राल, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे।

नेहरू का शपथ ग्रहण समारोह

15 अगस्त 1947 को जवाहर लाल नेहरु देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। तो आज आप भी जान लीजिए कि जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में कौन से नेता शामिल थे।

जवाहर लाल नेहरु - प्रधानमंत्री

सरदार बल्लभ भाई पटेल - गृह मंत्री ,सूचना व प्रसारण मंत्री

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद - खाद्य एवं कृषि मंत्री

डॉ. अबुल कलाम आजाद - शिक्षा मंत्री

डॉ. जॉन मथाई - रेलवे एवं परिवहन मंत्री

सरदार बलदेव सिंह - रक्षा मंत्री

आर.के. शणमुखम शेट्टी - वित्त मंत्री

डॉ. बी आर अम्बेडकर - विधि मंत्री

जगजीवन राम - श्रम मंत्री

राजकुमारी अमृत कौर - स्वास्थ्य मंत्री

सी.एच. भाभा - वाणिज्य मंत्री

रफी अहमद किदवई - संचार मंत्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी - उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री

वी.एन. गाडगिल - कार्य, खनन एवं ऊर्जा

आजादी की 67 सालों में भारत में 15 प्रधानमंत्री चुने जा चुके हैं। जवाहर लाल नेहरू से शुरू हुई ये गिनती अब नरेंद्र मोदी तक पहुंच चुकी है।

Published on:
30 May 2019 11:20 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन