10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Ambikapur Car Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर देर रात हुआ हादसा, घायल युवक का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, दोस्त के साथ घूमने अंबिकापुर आया था युवक

2 min read
Google source verification
Ambikapur Car accident

Car accident, हादसे में कार के उड़ गए परखच्चे (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम भिट्ठीकला के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इससे कार (Car accident) के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चला रहा युवक किसी तरह से वाहन से बाहर निकल गया। जबकि दूसरा उसमें ही फंस गया। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच पश्चात एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मृत युवक शाम को घर से लखनपुर जाने की बात कहकर निकला था। दोनों अंबिकापुर से देर रात घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमगसी निवासी तेजपाल 19 वर्ष मंगलवार की शाम 4 बजे घर से निकला था। उसने कहा था कि वह लखनपुर जा रहा है। इसी बीच उसे ग्राम नरकालो निवासी दीपक सोनी मिल गया। फिर दोनों कार में सवार होकर अंबिकापुर (Ambikapur car accident) आ गए थे। अंबिकापुर से रात करीब 2 से 2.30 बजे दोनों लखनपुर की ओर लौट रहे थे।

वे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से लगे ग्राम भिट्ठीकला के पास पहुंचे ही थे कि सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उसमें फंस गए।

दोनों को गंभीर चोटें (2 man injured in car accident) आई थीं। कुछ देर बाद घायल दीपक सोनी बाहर निकल गया, जबकि तेजपाल कार में ही बूरी तरह से फंसा रहा। इस बीच राहगीरों की मदद से दीपक सोनी अंबिकापुर पहुंचकर निजी अस्पताल में भर्ती हो गया।

पुलिस ने मशक्कत के बाद कार से निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। फिर उन्होंने स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तेजपाल को बाहर निकाला। फिर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अंबिकापुर अस्पताल पहुंच गए।

Ambikapur Car Accident: हो रही थी तेज बारिश

बता दें कि मंगलवार की रात 2 बजे तेज बारिश हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार की वजह से कार चला रहे युवक को सडक़ किनारे खड़ा ट्रक (Car-truck collision) दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार होने की वजह से कार टकरा गई होगी। इधर पुलिस ने बुधवार को पीएम पश्चात युवक का शव उसके परिजन को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग