24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur News: टॉयलेट का रोशनदान तोडक़र प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार, 2 ने जज के बंगले में की थी चोरी

Ambikapur Crime News: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सैफ्टी में रह रहे थे तीनों, बलरामपुर का एक अपचारी बालक 8 बार आ चुका है यहां, है आदतन बदमाश
2 min read
Google source verification
3 Delinquents escaped

3 delinquents escaped, टॉयलेट का रोशनदान तोडक़र फरार हुए अपचारी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। अंबिकापुर के गंगापुर स्थित प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर (Ambikpaur Place of Safety Center) से शुक्रवार की सुबह 3 अपचारी बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अपचारी बालकों को योगा क्लास के लिए उठाया गया था। इस दौरान 3 अपचारी बालक टॉयलेट में घुसे और रोशनदान का ग्रिल तोडक़र फरार हो गए। इनमें से दो अपचारी बालक कोरिया, जबकि एक बलरामपुर जिले के निवासी हैं। कोरिया के अपचारी बालकों ने महिला जज के बंगले में डेढ़ माह पूर्व चोरी की थी, जबकि एक आदतन बदमाश है। बताया जा रहा है कि वह 8 बार प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर में चोरी समेत अन्य मामले में आ चुका है। फिलहाल अपचारी बालकों की तलाश जारी है।

अंबिकापुर के गंगापुर में बाल संप्रेक्षण गृह व प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर संचालित है। बाल संप्रेक्षण गृह से आए दिन अपचारी बालक फरार होते रहे हैं। सप्ताह भर पूर्व ही यहां से 13 अपचारी फरार (Delinquent child escaped) हो गए थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 5.45 बजे प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार हो गए। तीनों चोरी के अपराध में यहां कुछ दिन पूर्व ही लाए गए थे।

इन सभी की उम्र 17-18 वर्ष के बीच है। इस संबंध में प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर के परिवीक्षा अधिकारी व प्रभारी नीतूराम कुशवाहा का कहना है कि बच्चों को योगा क्लास के लिए सुबह उठाया गया था। इसी दौरान टॉयलेट के रोशनदान की ग्रिल तोडक़र 3 बालक फरार हो गए। इनमें से 2 ने कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित महिला जज के बंगले में चोरी (Theft in Judge Bungalow) की थी। 20-25 दिन पूर्व ही उन्हें यहां लाया गया था।

1 अपचारी बालक है आदतन बदमाश

परिवीक्षा अधिकारी ने बताया कि फरार एक अपचारी बालक बलरामपुर जिले का निवासी है, वह आदतन बदमाश है। उसे प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर में 8 बार चोरी, मारपीट समेत अन्य अपराध में लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी, इसके बाद अधिकारियों ने सेंटर का निरीक्षण किया है।

Ambikapur Delinquents escaped: फरार अपचारी बालकों की तलाश जारी

प्लेस ऑफ सैफ्टी सेंटर से फरार तीनों अपचारी बालकों की तलाश पुलिस कर रही है। उन्हें पकडऩे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। वहीं उनके परिजनों से भी संपर्क किया गया है कि यदि वे घर लौटते हैं तो तत्काल इसकी सूचना दें।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग