22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chain Snatching in Surguja: जगन्नाथ रथ यात्रा देखने गईं सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने की चेन और जीउतिया पार, 2 महिलाएं गिरफ्तार

Chain Snatching in Sitapur: रथयात्रा में उमड़ी थी भीड़, जब लौटीं तो गले से गायब थी चेन और जिउतिया, सास-बहू के गले से 2 महिलाओं ने उड़ाए थे जेवर, दौड़ाकर दोनों को पकड़ा गया
2 min read
Google source verification
Chain snatching in Surguja

Chain snatching (Photo source- AI)

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में 17-18 जुलाई के बीच भगवान श्री जगन्नाथ के रथ यात्रा दौरान सास-बहू समेत 3 महिलाओं के गले से सोने का चेन पार (Chain snatching) करने का मामला सामने में आया है। सास-बहू के गले से चेन और जीउतिया पार करने वालीं 2 संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया गया। उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने चेन चोरी करने की बात बताई। लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उनके पास से सोने की चेन और जीउतिया बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने में लगी थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगढ निवासी शांति गुप्ता 17 जुलाई की शाम करीब 6 बजे ग्राम चलता के बरपारा में रथ यात्रा देखने अपने परिवार के साथ गई थी। वहां काफी भीड़भाड़ थी। इसी दौरान किसी ने उसके गले से सोने (Chain snatching in Jagannath Rath yatra) की जीउतिया पार कर दी। रथ स्थान में भीड़ रहने के कारण इसका पता नहीं चला।

आधे घंटे बाद जब गले पर हाथ फेरा तो 4 जीउतिया के साथ पहनी हुई माला गायब होने की जानकारी मिली। फिर उसने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। फिर उन्होंने जीउतिया मिलने की आस में आस-पास काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला।

उन्हें समझ में आ गया था कि किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर गले से चेन की स्नेचिंग (Chain snatching news) कर ली है। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। चोरी गई जीउतिया की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।

Chain Snatching in Rath Yatra: सास-बहू बनीं निशाना

वहीं 18 जुलाई को ग्राम गिरहुलडीह में सास-बहू के गले से सोने का चेन और जीउतिया पार होने का मामला सामने आया। गिरहुलडीह की राधिका गुप्ता और अपनी बहू भारती गुप्ता के साथ घटना तिथि को शाम करीब 4 बजे रथ यात्रा देखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ गई थी।

रथ में विराजमान प्रभु जगन्नाथ का पूजा करते समय 2 महिलाएं राधिका के गले से सोने की चेन (Surguja crime news) और भारती के गले से सोने का जिवतिया लॉकेट चोरी करने के बाद भाग रही थीं। अन्य लोगों के सहयोग से पकडक़र पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम अनिता बाई निवासी ग्राम पतईकेला बगीचा व मानकी गिरी निवासी ग्राम दोरना लुण्ड्रा का होना बताया।

इनके पास सास-बहू के गले से पार किया गया करीब 2 लाख 50 हजार रुपये का सोने का लॉकेट और जिवतिया मिला। पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है, और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर जांच कर रही है।