23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Snake Bite Ambikapur: सोते समय 22 वर्षीय पत्नी बोली- मुझे कुछ काट लिया है, देखा तो साथ लेटा था करैंत सांप, हुई मौत

Snake Bite in Surguja: करैंत सांप को बिस्तर पर देखकर पति समेत घर के अन्य सदस्यों के उड़ गए होश, आनन-फानन में महिला को ले जाया गया अस्पताल
2 min read
Google source verification
Snake bite Ambikapur

Snake bite (Demo pic)

अंबिकापुर। बारिश के सीजन में सरगुजा संभाग में सर्पदंश (Snake bite) की घटनाएं बढ़ गई हैं। जहरीले सांप बिलों से निकलकर लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे हैं। सांप द्वारा डसने से कई लोगों की मौत हो जा रही है। इसी बीच जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक 22 वर्षीय महिला को 20 जुलाई की अलसुबह जमीन पर सोते समय सांप ने डस लिया। कुछ काटने का एहसास होने पर उसने पति को ये बात बताई। जब पति ने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर पर करैंत सांप लेटा हुआ था। सांप को मारने के बाद परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे। रेफर किए जाने के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जशपुर जिला के बागबहार थाना अंतर्गत ग्राम घाटासरई निवासी ममता नागवंशी 22 वर्ष 20 जुलाई की रात अपने पति श्रवण नागवंशी के साथ हर दिन की तरह जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोई थी। इसी बीच अलसुबह करीब 4 बजे उसे कुछ काटने (Snake bite to women) का एहसास हुआ। जब उसे काटे हुए स्थान पर जलन होने लगी तो वह उठ गई।

उसने पास में ही सोए पति को जगाकर कहा कि उसे किसी चीज ने काट लिया है, काफी दर्द हो रहा है। जब पति समेत घर के अन्य परिजन ने लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर पर करैंत साप (Canine snake bite) था। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। महिला के शरीर पर उन्होंने देखा तो सांप के डसने के निशान बने हुए थे।

फिर उन्होंने तत्काल सांप को मार डाला और उसे आनन-फानन में पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

Snake bite case: अंबिकापुर में हुई मौत

पत्थलगांव अस्पताल से रेफर महिला को एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाने के साथ ही अन्य जरूरी कदम उठाए। इसी बीच इलाज के दौरान शाम करीब 6.30 बजे महिला की मौत (Woman died due to snake bite) हो गई। सूचना पर पुलिस ने परिजन का बयान दर्ज किया और पीएम पश्चात महिला का शव उनके परिजन को सौंप दिया। सर्पदंश से महिला की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग