विविध भारत

केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बाढ़ का कहर, अमित शाह और राहुल गांधी ने किया दौरा

Kerala-Karnataka सहित कई राज्‍यों में जनजीवन प्रभावित आज गृहमंत्री अमित शाह बेलगावी का किया दौरा राहुल गांधी वायनाड के बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों में पहुंचे

2 min read

नई दिल्‍ली। दक्षिण-पश्चिम भारत के केरल, कर्नाटक ( Floods in many states including Kerala-Karnataka ) महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। भीषण बाढ़ की वजह से 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं। इस बीच रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बेलगावी गांव का जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड के गांवों का दौरा किया।

मौसम विज्ञानियों ने रविवार को केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।

रविवार दोपहर में गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बेलगावी का हवाई दौरा कर हालात का जायजा लिया। शाह के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहे।

राहुल गांधी भी रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने मलप्पुरम के निलांबर में बूदानम चर्च में बने राहत शिविर में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

केरल: भूस्‍खलन की घटना में 9 शव बरामद

वहीं, केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के कवलप्परा में हुए भूस्खलन की घटना में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं।

शनिवार को केरल ( Kerala-Karnataka Floods ) में भारी बारिश के कारण कोच्चि एयरपोर्ट का रनवे डूब गया था, जिसके बाद रविवार को दोपहर 3 बजे तक के लिए उड़ान सेवा बंद कर दी गई थी। आज से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिर से चालू होने की संभावना है।

केरल में बाढ़ से 10 ट्रेनें रद्द

केरल में बाढ़ की वजह से रेल सेवा भी प्रभावित है। केरल में 10 ट्रेनें कैसिंल कर दी गई हैं। केरल में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा पड़ा है। मलप्पुरम जिले के थिरुनावया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से रेल सेवा बाधित है।

भूस्खलन से रेल यात्रा बाधित

कर्नाटक ( Kerala-Karnataka Floods ) में बाढ़ के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण सकलेशपुर और सुब्रमण्य स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है।

इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र में तो सैलाब जानलेवा हो गया है।

गुजरात के एक कांस्‍टेबल ने 2 बच्चियों को बचाया

गुजरात में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच गुजरात पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने बाढ़ में फंसे बच्चों को बचाने की तस्वीर भी सामने आई है।

कॉन्स्टेबल पृथ्वीराज सिंह जाडेजा ने दो बच्चियों को अपने कंधे पर बैठाकर उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह घटना गुजरात के मोरबी टंकारा की है।

बताया जा रहा है कि कल्याणपुर की कस्तूरबा गांधी स्कूल में पढ़ाई के लिए सुबह स्कूल गए बच्चे 5 घंटे लगातार हुई बारिश के बाद फंस गए थे।

Updated on:
11 Aug 2019 07:47 pm
Published on:
11 Aug 2019 11:39 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत