विविध भारत

दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच अब ऑनलाइन बिक रही साफ हवा की बोतल, कीमत है थोड़ी ज्यादा

कनाडा की एक कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए लोगों को साफ हवा उपलब्ध करवा रही है।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2017, 6:25 PM IST
fresh air

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तीन गुना बढ़ गया है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी लोगों को साफ हवा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कनाडा की एक कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए लोगों को साफ हवा उपलब्ध करवा रही है।

कनाडा की कंपनी इन दिनों भारत में साफ हवा बेचने का कारोबर कर रही है। इसके तहत आप अमेजन जैसी ऑनलाइन शापिंग कंपनियों से साफ हवा की बोतल खरीद सकते हैं। इस आठ लीटर की बोतल में साफ हवा भरी रहती है। इसकी कीमत 1200 रुपये के करीब है।

कहां से आती है हवा?
ताजी हवा बेचने वाली ब्रिटेन की कंपनी के मुताबिक वे स्विट्जरलैंड के दूरदराज वाले इलाकों से जार में साफ हवा भरते हैं। इसके लिए उनके कर्मचारी सुबह ही पहाड़ियों पर पहुंच जाते हैं। उसके बाद उसे चीन समेत अन्य देशों में बेच देते हैं। उन्होंने एक जार साफ हवा की कीमत करीब 80 पाउंड तय की है।

चीन में बढ़ी ज्यादा मांग
चीन के कई शहर इन दिनों दिल्ली की तरह प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन साफ हवा बेचने वाली कंपनियों का दावा है कि उनका व्यापार चीन में बहुत बढ़ गया है। चीन के अलावा भारत, अफगानिस्तान, कनाडा, स्विटंजरलैंड और ईरान में भी साफ हवा की मांग बढ़ती जा रही है।

प्रदूषण की वजह से बढ़ा मास्क का व्यापार
आपको बता दें कि प्रदूषण की वजह से इन दिनों मास्क की बिक्री में तेजी से उछाल आया है। इस प्रदूषण से बचने के लिए बाजार में स्पेशल मास्क भी आएं हैं। जिनकी खूब बिक्री हो रही है।

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी
स्मॉग की वजह से दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि सभी स्कूलों को रविवार तक बंद रखा जाएगा। अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि अगर जरूरी हुआ तो स्कूलों को बुधवार के बाद भी बंद किया जाएगा। स्कूलों में असेंबली समेत आउटडोर एक्टिविटिज को अस्थाई तौर पर बंद करने को कहा है।

Updated on:
8 Nov 2017, 6:25 PM IST
Published on: