हेल्थ इमरजेंसी में ये करें
प्रदूषण के तय मानकों के मुताबिक जब एक्यूआई लेवल 500 को पार कर जाए, तो लोगों को शारीरिक श्रम बंद कर देना चाहिए। साथ ही ह्रदय और फेफड़ों के रोग से पीडि़त लोगों और बच्चों को घरों से बाहर नहीं जाने की सलाह दी गई है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें पानी से ऑक्सीजन मिल सके। साथ ही घरों से बाहर जाने वाले लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।