विविध भारत

भारत में COVID-19 के सबसे बुरे हालात आना अभी बाकीः सुंदर पिचाई

covid crisis: कोरोना के दौरान भारत के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने 135 करोड़ रुपये का राशि दान में देने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 8:13 PM IST
Google CEO Sundar Pichai
Google CEO Sundar Pichai

covid crisis: देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी से पैर पसार रही है। कोरोना संक्रमित लोगों के बढ़ते मामले को देखते हुए अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) भी मदद के लिए आगे आए हैं। कोरोना के दौरान भारत के बिगड़ते हालात को देखते हुए अब गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने 135 करोड़ रुपये का राशि दान में देने की घोषणा की है। इनके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी भारत की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया है। नडेला ने कहा कि कंपनी भारत के राहत कोष में दान देकर एक बड़ी राहत देने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन उपकरण खरीदने में भी मदद करने के लिए सुंदर पिचाई ने अनुदान देने के लिए यूनिसेफ और गेटइंडिया को 135 करोड़ रुपये के राहत कोष का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गूगल और उनकी टीम मेडिकल सप्लाई करेंगी। बता दें यह ऐसे समय है, जब भारत ने COVID-19 के कारण 3.5 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं और 2,800 से अधिक मौतें दर्ज की हैं।

पिचाई ने गंभीर परिस्थिति से उबारने के तरीके बताए

बता दें पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट के द्वारा भारत को इस गंभीर परिस्थिति से उबारने के तरीकों को विस्तार से बताया है। कंपनी के द्वारा दिया जाने वाला पहला अनुदान गेटइंडिया के लिए है, ताकि अपने रोजमर्रा के खर्चों में मदद करने के लिए संकट से पीड़ित परिवारों को नकद सहायता प्रदान की जा सके। इसके बाददूसरा अनुदान यूनिसेफ को जाएगा, जो ऑक्सीजन और परीक्षण उपकरणों सहित तत्काल चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त करने में मदद करेगा, जिसकी भारत को इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है।

अभियान चलाने वाले कर्मचारियों का अनुदान भी है शामिल

इसके अलावा अनुदान में अभियान चलाने वाले कर्मचारियों का दान भी शामिल है. ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि अब तक 900 से अधिक Google कर्मचारियों ने हाई रिस्क वाले वाले देशों का समर्थन करने वाले संगठनों के लिए 3.7 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

Updated on:
2 May 2021, 8:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र