विविध भारत

फेसबुक और व्हाट्सएप ब्लॉक करने पर विचार कर रही सरकार! टेलीकॉम कंपनियों से मांगे सुझाव

सरकार ने सोशल मीडिया एप्स जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम को ब्लॉक करने विचार कर रही है।

2 min read
Aug 07, 2018
फेसबुक और व्हाट्सएप ब्लॉक करने पर विचार कर रही सरकार, टेलिकॉम कंपनियों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली फेक न्यूज और उड़ने वाली अफवाहों को ध्यान में रखते हुए अब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही ही है। सरकार ने सोशल मीडिया एप्स जैसे व्हाट्सएप,फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम को ब्लॉक करने विचार कर रही है। हालांकि सरकार की ओर से ऐसा राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे को देखते हुए किया जा रहा है। इसके लिए टेलीकॉम कंपनी और इंटरनेट सर्विस (आईएसपी) से सुझाव मांगे गए हैं।

दरअसल, देश में मॉब लिंचिंग और उसको लेकर सोशल नेटवर्किंग ऐप व्हाट्सएप पर फैलाई जा रही फेक न्यूज ने लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। यही कारण है कि सरकार को व्हाट्सएप जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सूत्रों की मानें तो दूरसंचार विभाग (डीओटी) फेक न्यूज और इससे जुड़े अन्य अहम अन्य मुद्दों को लेकर दुनिया की बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से संपर्क साध सकता है। डीओटी ने कंपनियों से आईटी एक्ट धारा 69ए को लेकर सुझाव मांगे हैं। आपको बता दें कि 69ए के तहत सोशल नेटवर्किंग साइट को ब्लॉक किए जाने के प्रावधान पर बात की गई है।

कैसे ब्लॉक किया जा सकता है?

डीओटी ने 18 जुलाई को वोडाफोन इंडिया, भारतीय एयरटेल,रिलायंस जियो, आइडिया सेल्युलर के अलावा टेलीकॉम और आईएसपी इंडस्ट्री से जुड़ी संस्थाओं को एक पत्र भेजा था। इस पत्र में पूछा था कि 'इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मोबाइल एप्स को इंटरनेट पर कैसे ब्लॉक किया जा सकता है? इसके साथ ही विभाग ने संभावित विकल्पों को बताने का भी अनुरोध किया था। इसके जवाब में व्हाट्सएप ने परेशानी किसी भी पोस्ट के फॉरवर्ड करने के क्रम को कम कर दिया है।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में क्यों जान की खैर मांगने लगे आतंकी, देखिए वीडियो
Published on:
07 Aug 2018 09:46 am
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें