विविध भारत

Ganesh Utsav 2020: बाजारों में गणेशोत्सव की धूम, मूर्तिकारों ने बनाईं Coronavirus Killer Ganesh मूर्तियां

Ganesh Utsav में भी दिख रहा Coronavirus का असर Gujarat के Surat में कलाकारों ने तैयार की Coronavirus Killer Ganesh मूर्ति देशभर में 22 अगस्त को मनाई जाएगी Ganesh Chaturthi
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2020, 1:27 PM IST
coronavirus killer Ganesh
सूरत के मूर्तिकारों ने बनाई कोरोना किलर गणेश की मूर्ति

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 23 लाख का आकंड़ा भी पार कर चुकी है। हालांकि दुनिया भर में इससे बचाव को लेकर कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) बनाने की तैयारी चल रही है। रूस ने तो वैक्सीन तैयार भी कर ली है। लेकिन इस सबके बीच देशभर में इन दिनों त्योहारों की धूम है। जन्माष्टमी के बाद अब गणेश उत्सव ( Ganesh Utsav ) की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बाजारों में गणेशोत्सव की तैयारियों पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। गुजरात ( Gujarat ) के सूरत ( Surat ) में मूर्तिकारों ने अपनी मूर्ति के जरिये कोरोना के खात्मे का संदेश दिया है। मूर्तिकारों ने कोरोना वायरस किलर गणेश ( Coronavirus Killer Ganesh) प्रतिमा बनाई हैं, जो इन दिनों चर्चा में हैं।

देश में 22 अगस्त को मनाए जाने वाले गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार गणेश की सुंदर प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हैं। इस बीच गुजरात के सूरत से मूर्तिकारों ने कोरोना वायरस किलर गणेश की मूर्तियां बनाई हैं। इन मूर्तियों के जरिए मूर्तिकारों ने कोरोना महामारी के खात्मे का संदेश दिया है।

मूर्तिकारों ने ये दिखाने की कोशिश की है बप्पा आएंगे और कोरोना को भगाएंगे। मूर्तिकार आशीष पटेल का कहना है कि, 'इस खास मूर्ति के माध्‍यम से मैं लोगों तक ये संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि हमें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिये।'

गणेश की इन मूर्तियों में आप देख सकते हैं किस तरह कलाकारों ने गणेश के पैरों के नीचे कोरोना का दबा हुआ बताया है। मानों बप्पा आते ही कोरोना महामारी का नाश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए गणेश चतुर्थी के लिए सरकार ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किये हैं। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सामूहिक रूप से होने वाले भव्‍य आयोजनों पर पाबंदी रहेगी। हालांकि घरों या फिर सोसायटी में गणेशोत्सव पर छूट दी गई है। लेकिन कंटेनमेंट जोन में इसको लेकर भी कुछ सावधानियां बरतने को कहा गया है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन सभी के लिए जरूरी होगा।

Published on: