विविध भारत

28 मई का इतिहास : नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

28 मई के दिन नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था। 1959 में दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की। इसके अलावा इसी दिन 1996 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया था।
3 min read
history of 28 may
history of 28 may

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 28 मई का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था। कौनसी बड़ी घटनाएं घटी थी, जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 28 मई के दिन देश और दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।

दो बंदरों ने की अंतरिक्ष की यात्रा, अटल बिहारी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा
आज के दिन नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था। दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता जाती रही। 28 मई 2008 को ही नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया। आज के दिन 1959 में दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की। इसके अलावा इसी दिन 1996 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया था।

28 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—

1414 : खिज्र खान ने दिल्ली की सल्तनत पर कब्जा किया और सैयद वंश के शासन की नींव रखी।
1883 : हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ था।
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था।
1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ था।
1922 : अमेरिकी मुक्केबाजी प्रशिक्षक लो ड्यूबा का जन्म हुआ था।
1923 : दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय नामों में शुमार नंदमुरि तारक रामाराव का जन्म। फिल्मों में सफलता के बाद एनटीआर ने राजनीति का रूख किया और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया। इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे।
1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की।

यह भी पढ़ें :— कांगो में ज्वालामुखी फूटने से हाहाकार : सड़कों पर आया लावा, 15 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घर नष्ट

1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई। इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1967 : ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर 65 साल की उम्र में अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाकर घर पहुंचे।
1970 : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ।
1974 : पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिस्बाह-उल-हक़ का जन्म हुआ।
1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं।
1996 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1996 : रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
1998 : पकिस्तान ने पांच भूमिगत परमाणु परिक्षण किये। इससे महज़ एक सप्ताह पहले भारत ने इसी तरह के परमाणु परिक्षण किये थे।
2008 : नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत।
2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध
लगाया।
2010 : हॉलीवुड अभिनेता (स्पीड) डेनिस हापर का निधन हुआ।
2020 : देशभर में कोविड-19 वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.6 लाख से ज्यादा हो गई। संक्रमित लोगों की संख्या के लिहाज से दुनिया में भारत नौवें स्थान पर पहुंच गया।

Updated on:
28 May 2021 10:33 am
Published on:
28 May 2021 10:33 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान