विविध भारत

पैगंबर के आदेश पर बनी थी भारत की पहली मस्जिद, यहां इमाम साहब देते हैं हिंदू बच्चों को तालीम!

केरल के कोडंगलूर में स्थित है भारत का पहला और सबसे प्राचीन चेरामन जुमा मस्जिद ।

3 min read
Mar 22, 2018

नई दिल्ली। आज हम आपको सर्व धर्म सम्भाव की भावना से ओतप्रोत एक किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको एक ऐसे मस्जिद के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका निर्माण एक हिंदू राजा ने करवाया था। केरल के कोडंगलूर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेथला गांव में ये मस्जिद स्थित है। इस मस्जिद का नाम चेरामन जुमा मस्जिद है। इस मस्जिद में न केवल मुसलमान बल्कि हिंदू धर्म को मानने वाले भी आते हैं।

सबसे ज्यादा खास बात तो ये है कि ये भारत की पहली और सबसे प्राचीन मस्जिद है। इस मस्जिद को बनाने के पीछे की कहानी काफी रोचक है। हुआ कु छ यूं कि एक बार एक राजा ने अपने सपने में चांद के दो टुकड़ों को देखा था। दूसरे दिन उस राजा ने इस बारे में अप्टन अरब व्यापारी मीटर को बताया तो इस पर उसने कहा कि ये कोई आम सपना नहीं बल्कि ये पैगंबर का संदेश है।

ये भी पढ़ें

ये हैं भारत के सबसे विशाल पेड़, कोई है 800 पुराना तो किसी के नाम है दर्ज है रिकॉर्ड

इस बात को सुनते ही राजा ने मदीना की यात्रा की ठानी और वहां जाकर इस्लाम धर्म ग्रहण किया। राजा जब वापस लौट कर आ रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हांलाकि मदीना की यात्रा से पहले राजा अपने मित्र मलिक बिन दीनार को अपनी जमीन पर मस्जिद बनाने और इस्लाम को लोगों तक पहुंचाने की हिदायत देकर जाता है।

राजा की मृत्यु के बाद कोडंगलूर में इस मस्जिद का निर्माण किया गया। इस मस्जिद को केरल के ही एक मंदिर की वास्तुशिल्प के आधार पर बनाया गया है।

ये मस्जिद विभिन्न धर्मों का एक अनोखा संगम है क्योंकि एक खास एंगेल से देखने पर ये एक मंदिर जैसा लगता है। दक्षिण के मंदिरों की तर्ज पर इस मस्जिद में भी एक तालाब देखने को मिलता है। इस मस्जिद में एक शीशम का मंच है जिस पर काफी बेहतरीन नक्काशी की गई है। मस्जिद के अंदर प्रवेश करने पर एक सफेद संगमरमर का टुकड़ा देखने को मिलता है। लोगों का ऐसा मानना है कि इसे मक्का से लाया गया है।

मस्जिद के अंदर बीचोंबीच तेल का एक जलता हुआ दिया रखा गया है। विभिन्न धर्म के लोग पवित्र उत्सवों पर इस दिए के लिए तेल लाते हैं। यहां पर गैर मुस्लिम बच्चे भी इमाम के पास आकर शिक्षा की दुनिया में अपना पहला कदम रखने की तालीम लेने आते हैं।प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम तक यहां आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

आप भी पढ़ें यह खास खबर, कैसे लागू हुआ था भारत में राष्ट्रीय पंचांग
Published on:
22 Mar 2018 02:07 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच