1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Koria News: निगम इंजीनियर के खिलाफ चिरमिरी के व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, कहा- ‘DNA खराब है’ वाले बयान पर मांगनी होगी माफी, वरना…

Businessmen protest: बिना सूचना दुकान के पास तोडफ़ोड़ और विवादित बयान के मामले को लेकर इंजीनियर के खिलाफ लामबंद हो गए चिरमिरी के व्यापारी
2 min read
Google source verification
Chirimiri businessmen protest against Nigam Engineer

Koria News, निगम इंजीनियर के खिलाफ सडक़ पर उतरा व्यापारी संघ (Photo- Patrika)

चिरमिरी। नगर निगम चिरमिरी (Nagar Nigam Chirimiri) के हृदय स्थल हल्दीबाड़ी में व्यापारियों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि मंगलवार की सुबह नगर निगम के इंजीनियर विक्टर वर्मा ने दल-बल और जेसीबी के साथ बिना कोई नोटिस दिए हल्दीबाड़ी के प्रतिष्ठित दुकान करन जींस के सामने परिसर में तोड़ फोड़ की। घटना के बाद हल्दीबाड़ी समेत शहर के व्यापारी हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर इक_ा होकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। कोई सूचना नहीं दिए जाने और हल्दीबाड़ी का डीएनए खराब है…जैसे अपशब्द बोलने पर व्यापारी संघ ने चेतावनी दी।

व्यापारियों का कहना है कि इंजीनियरको माफी मांगनी होगी, अन्यथा हम धरना प्रदर्शन और चक्का जाम भी करेंगे। मामले में सीएसपी मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की। वहीं महापौर रामनरेश राय मौके पर पहुंचे और व्यापारी संघ के साथ बैठक कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महापौर राय (Chirimiri Mayor) ने कहा कि व्यापारी संघ की बहुत पुरानी मांग है, यहां की नाली अक्सर जाम होती है।

बारिश लगातार हो रही है, पानी का बहाव तेज हो रहा है। कुछ व्यापारियों की दुकानों में बारिश का पानी घुस रहा था। इसलिए इंजीनियर ने बिना किसी को जानकारी दिए दुकान के सामने नाली को चौड़ा कर दिया है। इसे लेकर आंदोलन (Protest against Nigam Engineer) किया जा रहा है। पीडि़त व्यापारी रवि सोबती का कहना है कि नगर निगम का बुलडोजर मेरी दुकान के सामने आया, जब तक मैं घर से बाहर निकला, तब तक दुकान के सामने क्षतिग्रस्त कर चला गया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष का ये है कहना

चिरमिरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा का कहना है कि हल्दीबाड़ी साडा परिसर के सामने एक दुकान है। उसके नाला को नगर निगम के इंजीनियर सुबह 8 से 9 के बीच जेसीबी (Bulldozer action) और दलबल के साथ आए और दुकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया।

नाराजगी इस बात की है, दुकान मालिक को कोई सूचना नोटिस नहीं दी गई। पार्षद को भी जानकारी नहीं दी गई है। इंजीनियर ने पहले भी हल्दीबाड़ी के डीएनए को लेकर भी विवादित बयान दिया है। मामले में इंजीनियर माफी मांगे, अन्यथा हम सडक़ पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग