विविध भारत

भारतीय सेना अब होगी ज्यादा हाइटेक, जवानों को मिलेगी असाल्ट और स्नाइपर रायफल

जवानों को अत्याधुनिक रायफलों से लैस करने की सरकार की मुहिम के तहत साढे पांच लाख असाल्ट रायफलों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू।

2 min read

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं मे से मानी जाने वाली भारतीय सेना की ताकत और बढ़ने वाली है। सेना को और हाइटेक करने के लिए जवानों को जल्द ही असाल्ट राइफल दिए जाएंगे। इतना ही नहीं दुश्नमों को दूर से देखकर ही मौत की आगोश में सुलाने के लिए स्नाइपर रायफलों की भी खरीदारी होने जा रही है। जवानों को अत्याधुनिक रायफलों से लैस करने की सरकार की मुहिम के तहत साढे पांच लाख असाल्ट रायफलों की खरीद की दिशा में पहला कदम उठाते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी।

सेना को साढे आठ लाख असाल्ट रायफलों की जरूरत
सेना के सूत्रों के अनुसार उसने असाल्ट रायफल बनाने वाली इच्छुक कंपनियों से जानकारी देने का अनुरोध किया है। ये रायफलें मेक इन इंडिया श्रेणी के तहत खरीदी जाएंगी। अभी तीनों सेनाओं को लगभग साढे आठ लाख असाल्ट रायफलों की जरूरत है। इनमें से लगभग सात लाख की जरूरत अकेले सेना को है जो 1970 के दशक से चली आ रही इंसास रायफलों को बदलना चाहती है।

ये भी पढ़ें

भारतीय सेना हुई और सक्षम, बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफल परीक्षण

6 हजार स्नाइपर रायफलों की भी मांगी जानकारी
साथ ही 6 हजार स्नाइपर रायफलों के लिए भी जानकारी पत्र दोबारा मांगे गए हैं। यह कदम ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को इस प्रक्रिया में शामिल करने और छूटी हुई कंपनियों को एक मौका देने के लिए उठाया गया है।
टेंडर भरने के लिए 4 सप्ताह का समय
विक्रेताओं को चार सप्ताह में यह जानकारी देनी होगी क्योंकि सेना मार्च के अंत में इस सौदे से संबंधित अनुरोध प्रस्तावों को मांगने की योजना बना रही है।

मेड इन इंडिया तकनीक को बढ़ावा
असाल्ट रायफलों के सौदे में आयुध फैक्ट्रियों को लगभग पौने दो लाख रायफलों की आपूर्ति करनी है जिसके लिए जानकारी पत्र के बजाय सीधे टेंडर की जरूरत होगी। सरकार सेना को दो मोर्चों पर एक साथ अभियान चलाने में सक्षम बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से उन्हें आधुनिक हथियारों से लैस करने में लगी है।

ये भी पढ़ें

रंजिश के चलते अपने ही रिश्तेदार के मकान में लगा दी आग
Updated on:
23 Feb 2018 09:12 pm
Published on:
23 Feb 2018 09:09 pm
Also Read
View All
Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश

Huge fire in Ambikapur: गैस वेल्डिंग सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग, 5 लाख लीटर पानी की हुई खपत, 19 घर कराए गए खाली

Ambikapur Nigam Budget: महापौर ने पेश किया 5.79 अरब का बजट, शहर में 100 करोड़ से बनेगा गोल बाजार, 7 सदस्यीय टीम करेगी अग्निकांड की जांच

आयरन डोम से भी आगे: भारत बना रहा 3-लेयर आसमानी कवच