विविध भारत

इजरायल में 500 कंपनियों को हराकर भारतीय स्टार्टअप विजेता, जीता 28 लाख का इनाम

ये स्टार्टअप हैदराबाद में 'खेयती' के नाम से किसानों के लिए ग्रीनहाउस मॉडल बनाती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2017, 8:24 PM IST
 Israel

येरूशलम. इजरायल में एक भारतीय स्टार्टअप ने 40 देशों से आई 500 कंपनियों को हराकर 28 लाख रुपए का पुरस्कार जीत लिया है। ये स्टार्टअप हैदराबाद में 'खेयती' के नाम से किसानों के लिए ग्रीनहाउस मॉडल बनाती है।

इस भारतीय स्टार्टअप ने अपने इनोवेशन से सबको सकते में डाल दिया। किसानों को नियमित और स्थिर इनकम के लिए सस्ते मॉड्यूलर ग्रीन हाउस डेवलप करने वाले इस भारतीय स्टार्टअप ने करीब 28 लाख रुपए का कैश प्राइज जीता और विजेता बना। कंपनी को मासचैलेंज इजरायल कॉन्टेस्ट में 10 अंतिम प्रतिभागियों में चुना गया था।

टॉप- 10 फाइनलिस्ट में एक अन्य भारतीय स्टार्टअप सुकृति ने भी जगह बनाई जिसने स्मार्ट टायलेट केबिन डेवलप किया है। यह एक तरह से यूजर को सेनिटेशन का बेहतर ऑप्शन देने के लिए तैयार किया गया हाइजिन मेन्टेनेंस सिस्टम है।

भारतीय स्टार्टअप खेयति को इजरायल में तीन महीने के सख्त प्रॉसेस से गुजरना पड़ा। इसके बाद वह एक इजरायल स्टार्टप के साथ इस साल के कॉन्टेस्ट में डायमंड विनर्स का अवार्ड शेयर किया।

Published on: