विविध भारत

जम्मू-कश्मीर को वैचारिक कारणों से बांटा गया : मनीष तिवारी

जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस ने फिर बोला मोदी सरकार पर हमला मनीष तिवारी ने कहा-वैचारिक कारणों से बांटा जम्मू-कश्मीर

less than 1 minute read

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा वापस लिए जाने की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वैचारिक कारणों से देश का बहुसांस्कृतिक ताज 'विघटित' हो गया।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा, 'भारत का बहुसांस्कृतिक ताज जम्मू-कश्मीर वैचारिक कारणों से विघटित हो गया। हिंदू जम्मू, मुस्लिम कश्मीर और बौद्ध लद्दाख एक ही इकाई में आपस में जुड़े हुए थे, जो भारत के सर्वधर्म समभाव वाले विचार को दर्शाते थे।'उन्होंने आगे लिखा, 'राज्य के विलय के उद्देश्य को पराजित करते हुए भाजपा सरकार ने विभाजन के 72 साल बाद आज (गुरुवार को) दो राष्ट्र सिद्धांत को मान्य कर दिया।'

बता दें कि मनीष तिवारी का यह बयान उस समय आया है जब 30 अक्टूबर की आधी रात के बाद से केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जम्मू एवं कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के रूप में पुनर्गठन करने की एक अधिसूचना पर आया है।

राज्य अब से दो केंद्रीय शासित प्रदेशों- एक, विधानसभा वाला जम्मू एवं कश्मीर वहीं दूसरा बिना विधानसभा वाले लद्दाख के रूप में अस्तित्व में है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करते हुए उससे विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था और प्रदेश को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। 31 अक्टूबर (गुरुवार से) यह निर्णय प्रभाव में आया है।

Published on:
31 Oct 2019 05:09 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा