विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, गांदरबल के जंगलों में मिला आतंकी अड्डा

घाटी के गांदरबल जिले में राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर आतंकी अड्डे का पता लगाया है।
less than 1 minute read
Nov 26, 2018
जम्मू-कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, गांदरबल के जंगलों में मिला आतंकी अड्डा
जम्मू-कश्मीर: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, गांदरबल के जंगलों में मिला आतंकी अड्डा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। एक-एक आतंकी को चुन-चुन कर मार रही है। सोमवार को इसी कड़ी में भारतीय जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल घाटी के गांदरबल जिले में राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर आतंकी अड्डे का पता लगाया है। साथ ही साथ आतंकियों के इस ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

जवानों ने बीते दिन 6 आतंकियों को किया ढेर

आपको बता दें कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सेना और स्थानिय पुलिस ने मिलकर गांदरबल के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सेना को आतंकियों के बनाए हाइडआउट का पता चला। सेना के जवानों और पुलिस ने आतंकियों के गुप्त स्थान से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल तेज कर दी है। आपको बता दें कि बीते दिनों सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आतंकियों को मार गिराया था। इसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन के चार और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी शामिल थे। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया था। इससे पहले जवानों ने 15 आतंकियों को मार गिराया था।

ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है सेना

आपको बता दें कि भारतीय सेना घाटी में आतंकियों के सफाया के लिए ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है। पाकिस्तान लगातार घाटी को अस्थिर करने के लिए आतंकियों को भेजता रहता है। इसमें पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों ही आतंकियों की मदद करते हैं। हालांकि भारतीय जवानों ने हरबार पाकिस्तानी आतंकियों को मुहंतोड़ जवाब दिया है। बीते एक हफ्ते के अंदर करीब 40 से ज्यादा आतंकियों का सफाया किया गया है।

Published on:
26 Nov 2018 08:32 pm