11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करतार कॉरिडोर शिलान्यास पर पहुंचे अमरिंदर सिंह ने पाक सेना प्रमुख को चेताया, कही ये बड़ी बात

कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपराष्ट्रपति के साथ इस परियोजना का नींवपत्थर रखा।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Nov 26, 2018

captain amarinder singh warns pakistan army chief at kartapur corridor project inaugaration

करतार कॉरिडोर शिलान्यास पर पहुंचे अमरिंदर सिंह ने पाक सेना प्रमुख को चेताया, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। वर्षों से लंबित करतापुर कॉरिडोर परियोजना का आखिरकार शुरू हो गई है। पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रख दी है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हरसिमरत कौर बादल, हरदीप पुरी, विजय सांपला, राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपराष्ट्रपति के साथ नींवपत्थर रखा।

सिखों की बरसों पुरानी मांग हो रही है पूरी

इस मौके पर एक ओर उन्होंने इस परियोजना के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तारीफ की, तो दूसरी ओर पाक सेनाध्यक्ष को चेतावनी भी दी। सीएम कैप्टन ने इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया और पाक पीएम इमरान खान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आज सिखों की बरसों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर पर हमारी सरकार गुरु नानक देव के नाम से एक बड़ा द्वार बनाना चाहती है, जिसका नाम करतारपुर द्वार रखा जाएगा।

पाक सैन्य प्रमुख को चेतावनी

कैप्टन ने इमरान को धन्यावाद तो दिया लेकिन साथ ही उन्होंने पाक सैन्य प्रमुख को पंजाब में आतंकवाद फैलाने वालों को आश्रय देना बंद करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि क्योंकि सेना सरकार के अधीन है, इसलिए वह चाहते हैं कि पाक पीएन सेना पर नकेल कस ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगाएं। उन्होंने कहा भारत एक शांतिप्रिय मुल्क है, इसलिए हमें शांति से जीने दे। यही नहीं कैप्टन यहां पाक न जाने के अपने फैसले को फिर से दोहराते हुए कहा कि वे पाक में नीवपत्थर रखने इसलिए नहीं जा सकते, क्योंकि वहां के समर्थन से पंजाब में आतंकवाद फैल रहा है।

70 साल से रुका हुआ काम होने जा रहा है पूरा

केंद्रीय सड़क—परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि इस कॉरिडोर से पंजाब के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब जो पूरा होने जा रहा है, वह 70 साल से रुका हुआ काम था। गड़करी ने कहा कि यह कॉरिडोर फॉर लेन के तहत बनाया जाएगा। उन्होने इस काम के लिए पंजाब सरकार की भी तारीफ की।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग