11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब: करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास पर सियासी घमासान, मंत्री ने शिलापट पर चिपकाई काली टेप

पंजाब के गुरदासपुर में आज उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह कॉरिडोर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बनने जा रहा है।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 26, 2018

news

करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास से पहले ​बिगड़े मंत्री, शिलापट पर चिपकाई काली टेप

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर में आज उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे। यह कॉरिडोर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बनने जा रहा है। वहीं, कॉरिडोर की आधारशिला को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पंजाब सरकार में मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने कॉरिडोर की नींव रखने से पहले शिलापट पर अपने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के अन्य मंत्रियों के नामों पर काली टेप चिपका दी है। सुखविंदर का कहना है कि शिलापट पर अकाली-भाजपा नेताओं का नाम क्यों लिखा गया है? पंजाब के मंत्री इसका विरोध कर रहे हैं।

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज रखेंगे करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला, 28 को पाकिस्तान

मुंबई 26/11 हमले को 10 साल पूरे, इस अधिकारी ने किया था पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

आपको बता दें कि करतापुर साहेब कॉरिडोर की घोषणा के बाद से पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा के बाद से राजनीतिक दलों में इसका श्रेय लेने की होड़ मची हुई। वहीं, पाकिस्तान से कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंबाज के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व मंत्री सिद्धू के लिए आए न्योते के बाद भी सियासी हलचल तेज हो गईं हैं।

मुंबई पुलिस का खुलासा: भारत में 26/11 जैसा हमला दोहराना चाहता है पाकिस्तान

पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाकिस्तान का न्योता, आतंकी घटनाओं को बताया कारण

सुषमा स्वराज ने अपनी व्यस्तता के चलते जहां पाकिस्तान जाने में असमर्थता जताई है, वहीं अपने स्थान पर हरसिमरत सिंह कौर के जाने की बात कही है। हरसिमरत सिंह कौर के पाकिस्तान जाने की खबर से पंजाब के मंत्री सुखविंदर सिंह वाधवा बुरी तरह उखड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की पाक यात्रा के दौरान उन्हें 'कौम का गद्दार' कहने वाली हरसिमरत अब खुद किस मुंह से पाकिस्तान जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग