5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरसिमरत के पाकिस्तान जाने पर पंजाब के मंत्री की आपत्ति, सिद्धू को कहा था ‘कौम का गद्दार’

पाकिस्तान के बुलावे पर करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने जा रही हरसिमरत कौर बादल पर पंजाब के मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 Nov 2018, 9:35 AM IST

Harsimrat

हरसिमरत के पाकिस्तान जाने पर पंजाब के मंत्री की आपत्ति, सिद्धू को कहा था 'कौम का गद्दार'

नई दिल्ली। भारतीय नेताओं को आए पाकिस्तान के निमंत्रण से देश में सियासी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। पाकिस्तान के बुलावे पर करतारपुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने जा रही हरसिमरत कौर बादल पर पंजाब के मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावान ने हमला बोला है। सुखविंदर सिंह ने कहा है कि मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा के समय उनको 'कौम का गद्दार' कहने वाली हरसिमरत अब खुद क्यों उसी मुल्क में जा रही हैं। सुखविंदर ने पूछा कि हरसिमरत अब किस मुंह के साथ पाकिस्तान जाएंगी। सुखविंदर ने कहा कि सरकार में रहते हुए शिरोमणी अकाली दल ने एक बार भी करतापुर कॉरिडोर का मुद्दा नहीं उठाया था।

मुंबई 26/11 हमले को 10 साल पूरे, इस अधिकारी ने किया था पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

सुषमा ने जताई असमर्थता

पाकिस्तान ने करतापुर कॉरिडोर के शिलान्यास का न्योता भेजकर भारत में नए सियासी संग्राम को जन्म दे दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान सरकार ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और मंत्री एंव पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को करतापुर कॉरिडोर शिलान्यास समारोह में शामिल होने क न्योता भेजा है। पाकिस्तान से आए न्योते का सुषमा स्वराज ने स्वागत किया है, लेकिन समारोह में शामिल होने में असमर्थता जताई है। सुषमा ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के प्रतिनिधि के रूप में हरसिमरत कौर बादल और हरदीप पुरी कॉरिडोर शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पंजाब: सीएम अमरिंदर सिंह ने ठुकराया पाकिस्तान का न्योता, आतंकी घटनाओं को बताया कारण

सिद्धू को बताया था 'कौम का गद्दार'

वहीं, पंजाब सरकार ने हरसिमरत कौर बादल के पाकिस्तान जाने पर आपत्ति जताई है। पंजाब सरकार के मंत्री सुखविंदर ने सवाल किया कि पाकिस्तान यात्रा के समय सिद्धू को 'कौम का गद्दार' कहने वाली हरसिमरत अब खुद किस मुंह के साथ वहां जा रही हैं। आपको बता दें पिछले दिनों पाक के बुलावे पर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वहां गए थे। इस दौरान उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान आर्मी चीफ को गले लगाया था। उनकी इस बात को लेकर भारत में सियासी घमासान मच गया था। सिद्धू के इस कदम को लेकर भाजपा ने उनको निशाने पर ले लिया था और इसको निंदात्मक बताया था।