विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी जारी

पाक सेना ने एक बार फिर पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान सेना ने एलओसी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने पाक फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।  
less than 1 minute read
Ceasefire
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी जारी

नई दिल्ली।पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना ने एक बार फिर शुक्रवार सुबह पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाक सेना एलओसी पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से जारी फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

इससे पहले 30 मार्च को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी शुरू हुई थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के अनुसार शनिवार लगभग रात आठ बजे पाकिस्तान ने बगैर किसी उकसावे के मोर्टार से गोले दागकर और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर पुंछ जिले के मनकोटे और कृष्णाघाटी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

आपको बता दें कि सीमा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासकर पुलवामा हमले और उसके जवाब में भारतीय वायु सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद इन मामलों में बढ़त देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो नियंत्रण रेखा पर फायरिंग का मतलब भारतीय जवानों को उकसाने और सीमा पार से आतंकी घुसपैठ से जुड़ा है।

Updated on:
12 Apr 2019 11:41 am
Published on:
12 Apr 2019 09:28 am