विविध भारत

Jammu-Kashmir : हीरानगर सेक्टर में PIA लिखा गुब्बारा मिला, मचा हड़कंप

Breaking : पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लिया। गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह भी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Mar 2021, 9:30 AM IST
ballon PIA
24 फरवरी को भी एलओसी से लगे गांव में मिला था गुब्बारा।

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के हीरा नगर सेक्टर के सीमावर्ती गांव सोत्रा चक में सेना और स्थानीय पुलिस सक्रियता काफी तेज हो गई है। इसके पीछे की वजह पीआईए लिखा जहाज नुमा गुब्बारा मिलना बताया जा रहा है। गुब्बारा मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप की स्थिति है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गय है।

गुब्बारा मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को दी थी। फिलहाल पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।

पाकिस्तान के जहाजों पर लिखा रहता है पीआईए

अभी तक की जानकारी के मुताबिक जहाज नुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह यानि आधा चंद्रमा और सितारा भी बना है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से ही आया है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। पीआईए का अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है।

बता दें कि हीरा नगर सेक्टर राजबाग पुलिस ने इस गुब्बारे को जब्त कर लिया है। 24 फरवरी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव लौंडी में चांद तारा नुमा एक गुब्बारा मिला था।

Updated on:
10 Mar 2021, 9:30 AM IST
Published on: