विविध भारत

Ladakh: Indian Army ने लद्दाख में चीनी सैनिक को हिरासत में लिया, जल्द छोड़ा जाएगा

भारत-चीन ( India-China Dispute ) में चल रही खींचतान के बीच सामने आई बड़ी खबर भारत ने Ladakh में विवादित Demchok Sector में एक Chinese soldier को हिरासत में लिया
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2020, 5:24 PM IST
Ladakh: Indian Army ने लद्दाख में चीनी सैनिक को हिरासत में लिया, जल्द छोड़ा जाएगा
Ladakh: Indian Army ने लद्दाख में चीनी सैनिक को हिरासत में लिया, जल्द छोड़ा जाएगा

नई दिल्ली। भारत-चीन ( India-China Dispute ) में चल रही खींचतान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत ने पूर्वी लद्दाख ( Ladakh ) में विवादित सीमा के पास डेमचोक सेक्टर ( Demchok Sector ) में एक चीनी सैनिक ( Chinese soldier ) को हिरासत में लिया है। चीनी सैनिक की पहचान सिपाही कॉरपोरल के रूप में हुई है। फिलहाल भारतीय सेना ( Indian Army ) चीनी सैनिक के साथ पूछताछ में जुटी है। सेना को शक है कि कहीं वह किसी जासूसी मिशन पर तो नहीं आया था। चीनी सैनिक का कहना है कि वह उसने भारतीय सीमा ( Indian border ) में भटके हुए याक को वापस लाने के लिए गलती से विवादित सीमा पार कर ली थी। वहीं, एक प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकारी औपचारिकताओं के बाद चीनी सैनिक को चुशुल- मोल्दो बैठक प्वाइंट पर वापस भेज दिया जाएगा।

रास्ता भटक कर भारतीय सीमा में आया

भारतीय सेना की ओर से बयान में कहा गया कि एक चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ( PLA ) सैनिक 19 अक्टूबर 2020 को रास्ता भटककर पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में प्रवेश कर गया था। इस चीनी सैनिक कॉरपोरल वांग या लांग के तौर पर की गई थी। हालांकि भारतीय सेना को पहले शक था कि चीनी सैनिक किसी जासूसी मिशन को लेकर भारतीय सीमा में घुसा है। लेकिन खुफिया एजेंसियों द्वारा की गई पूछताछ में सामने आया कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में भटके हुए याक को वापस लाने के लिए विवादित सीमा पार कर गया था।

पूछताछ के बाद वापस छोड़ा जाएगा

भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने जब पीएलए के सैनिक को सर्दी के मौसम ठिठुरते हुए देखा तो उसको उसे गर्म कपड़े और खाने को भोजन दिया। भारतीय ने इसके साथ ही विपरीत मौसम और कठोर जलवायु के बीच चीनी सैनिक को मेडिकल फैसेलिटी और ऑक्सीजन भी प्रदान की गई। वहीं, चीन सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका एक जवान लापता है। आपको बता दें कि भारत-चीन के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते दोनों देशों की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर आमने-सामने डटी हैं।

Updated on:
19 Oct 2020, 5:24 PM IST
Published on: