विविध भारत

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद : ऐप पर बैन का फैसला चीन के खिलाफ Digital strike

देशवासियों की Data Safety को ध्यान में रखते हुए चीनी ऐप्स पर बैन लगाया। अगर कोई हमारी Sovereignty पर नजर डालेगा तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

2 min read
केंद्र सरकार ने देशवासियों की Data Safety को ध्यान में रखते हुए चीनी ऐप्स पर बैन लगाया।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Union Law Minister Ravi Shankar Prasad ) ने सीमा विवाद के बीच मोबाइल ऐप्स बैन ( Chinese Apps Ban ) करने को लेकर केंद्र सरकार ( Central Government ) के फैसले को चीन के ऊपर डिजिटल स्ट्राइक ( Digital Strika ) करार दिया है। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को आयोजित एक रैली में उन्होंने इस बात का जिक्र किया। जानकारी के मुताबिक कानून मंत्री ने कहा कि हमने देश के लोगों को डेटा की सुरक्षा ( Data Safety ) को ध्यान में रखते हुए चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है।

भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत शांति का समर्थन है। लेकिन अगर कोई हमारी संप्रभुता ( Sovereignty Of India ) पर नजर डालेगा तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बदले हम उसे पलटकर जवाब देंगे।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब आप बस दो 'C' के बारे में सुन रहे होंगे- कोरोनावायरस ( Coronavirus Crisis ) और चीन। हम शांति और बातचीत करके समस्या सुलझाने में विश्वास रखते हैं। इसके बावजूद अगर किसी ने आंख दिखाने की कोशिश की तो हम उससे आंख तरेरकर बात करेंगें।

उन्होंने कहा कि 15 हून को गलवान घाटी ( Galwan Valley ) हिंसक झड़प में हमारे 20 जवानों ने अपनी जान दी है तो चीन की तरफ इसका दोगुना नंबर है। आपने देखा होगा कि उन्होंने अपनी तरफ से कोई आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को देश में 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर रोक लगा दी थी। यह रोक मंगलवार से प्रभावी है। जिन चीनी ऐप्स पर रोक लगाई गई हैं उनमें TikTok, UC Browser, ShareIt, Helo और Likee व अन्य शामिल हैं।

बैन लगाने के बाद सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि देश में डेटा और प्राइवेसी सेफ्टी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके बाद मंगलवार को इंटरनेट कंपनियों को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि वो इन ऐप्स की सेवा भारत में बंद कर दें।

Updated on:
02 Jul 2020 03:52 pm
Published on:
02 Jul 2020 03:02 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें