विविध भारत

सियाचिन पहुंचे जनरल रणबीर सिंह, ग्लेशियर पर योद्धाओं से मुलाकात की

उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट रणबीर सिंह ने आज विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात जवानों से मुलाकात की और वह उनसे रूबरू हुए
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 8:59 PM IST
Siachen Glacier
सियाचिन पहुंचे जनरल रणबीर सिंह, ग्लेशियर पर योद्धाओं से मुलाकात की

नई दिल्ली। भारतीय सेना में उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित युद्ध क्षेत्र में देश के सीमांत क्षेत्र की रक्षा कर रहे सियाचिन के योद्धाओं से मुलाकात की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बुधवार को कहा कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट रणबीर सिंह ने आज विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात जवानों से मुलाकात की और वह उनसे रूबरू हुए।

शून्य से 30 डिग्री नीचे रहता है तापमान

प्रवक्ता ने कहा कि जनरल रणबीर सिंह के साथ फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल वाई.के. जोशी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आर्मी कमांडर ने अत्यधिक प्रतिकूल मौसम की स्थिति में सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात जवानों द्वारा उच्चस्तर की सामरिक तैयारियों को बनाए रखने की सराहना की। यहां तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे है।

चार महीने पहले भी किया था सियाचिन दौरा

इससे पहले, सैन्य कमांडर ने लद्दाख सेक्टर में तैनात यांत्रिक और विमानन इकाइयों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की थी। बता दें जनरल सिंह पांच जून को भी सियाचिन दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने जीओसी-इन-सी ने सियाचिन आधार शिविर में सैनिकों के साथ बातचीत की और अत्यधिक विषम मौसम व दुर्गम क्षेत्र में तैनात 'सियाचिन योद्धाओं' के दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता की सराहना की।

Published on: