विविध भारत

झारखंड: लॉकडाउन को 13 मई तक बढ़ाया, बेवजह बाहर घूमने वालों पर भारी जुर्माना लगाने का आदेश

लॉकडाउन को सात दिनों के लिए बढ़ाया गया, ऑटो में तीन से ज्यादा और कार में 4 से ज्यादा सवारी बैठाने पर वाहन को जब्‍त कर लिया जाएगा।
2 min read
Jharkhand Lockdown
Jharkhand Lockdown

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों पर काबू पाने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन की तिथियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। झारखंड में लॉकडाउन (Jharkhand Lockdown) को सात दिनों के लिए और बढ़ाकर अब 13 मई तक कर दिया गया है। इस दौरान प्रशासन ने सख्त नियम बनाए हैं। अब ऑटो में तीन से ज्यादा और कार में 4 से ज्यादा सवारी बैठाने पर वाहन को जब्‍त कर लिया जाएगा। वहीं तीन बजे के बाद बाहर सड़क पर नजर आने वालों से भारी जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए हैं।

वाहन को रोकर उनसे पूछताछ होगी

प्रदेश में दोपहर तीन बजे के बाद से नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी चेकिंग अभियान चलाएंगे। हर वाहन को रोकर उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी और पदाधिकारी अपनी ड्यूटी खत्म करने तक सड़क पर नजर आने वाले हर वाहन को रोककर पूछताछ करेंगे। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर वाहन जब्त करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ उनका चालान काटा जाएगा।

फेस शिल्ड पहनकर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी

इस दौरान सड़क पर नजर आने वाले पुलिसकर्मी पूछताछ के दौरान ग्लव्स, मास्क, फेस शिल्ड पहनकर ड्यूटी निभाएंगे। पुलिसकर्मियों को सख्ती से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। बेवजह सड़क पर दिखने वाले 3 से अधिक ऑटो सवारी या चार से ज्यादा कार में सवारी करने की स्थिति में उनसे पूछताछ की जाएगी। झारखंड में बुधवार को 5770 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। जबकि 141 कोरोना मरीजाें की इलाज के बाद मौत हो गई। राजधानी रांची में बुधवार को 958 नए संक्रमित मिले, वहीं 1169 मरीज स्वस्थ हुए। इस दौरान 41 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गई।

Published on:
06 May 2021 08:13 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान