देश में उपचाराधीन कोरोना रोगियों की संख्या 35 लाख 62 हजार 746 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.87 फीसदी है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 82.03 फीसदी दर्ज की गई है।
बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1 करोड़ 72 लाख 63 हजार 196 हो गई है, जबकि बीमारी से मृत्यु दर घटकर 1.09 फीसदी पर पहुंच गई है।
आईसीएमआर के मुताबिक, एक मई तक 29,48,52,078 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 15,41,299 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।