विविध भारत

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले

महाराष्ट्र में बीते एक दिन में 40,414 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 108 लोगों की मौत हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2021, 10:39 PM IST
untitled_7.png

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान के बीच कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब का है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। अकेले महाराष्ट्र की अगर बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 40 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में बीते एक दिन में 40,414 नए केस दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 108 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 17,874 लोग कोरोना को हराकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

महाराष्ट्र एक नजर—

कुल केस : 2,71,3875
कुल डिस्चार्ज केस: 2,33,2453
कुल सक्रिय केस: 3,25,901
कुल मौत : 54,181

कोरोना वायरस के केस तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं। अकेले राजधानी मुंबई की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 6923 केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान कोरोना ने आठ लोगों की जिंदगी छीन ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 3,98,674 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, राजधानी में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11,649 हो गई है।

Updated on:
28 Mar 2021, 10:39 PM IST
Published on: