विविध भारत

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से बनाई दूरी, रेल परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

ममता बनर्जी आज भी पीएम के साथ मंच साझा नहीं करेंगी। एक मंच पर जय श्रीराम के नारे लगने वाले दिन से हैं नाराज।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2021, 2:55 PM IST
modi-mamata
आज पीएम मोदी हुगली में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी तनाव का असर अब पीएम और सीएम के रिश्तों पर दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगी।

नीति आयोग की बैठक में भी नहीं हुई थीं शामिल

दो दिन पहले नीति आयोग की बैठक में भी ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं। माना जा रहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में पीएम और सीएम के संयुक्त मंच पर जय श्रीराम का नारा लगने के बाद से ममता बनर्जी नाराज हैं। जयंती कार्यक्रम के मौके पर भी वो मंच छोड़कर चली गई थीं।

बता दें कि पीएम मोदी विधानसभा चुनाव से पहले आज हुगली में पश्चिम बंगाल से जुड़ी कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक््रम में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने मंच साझा करने से इनकार कर दिया है।

Updated on:
22 Feb 2021, 2:55 PM IST
Published on: