विविध भारत

ये है मॉर्डन जमाने का प्यार, दो लड़कियों ने आपस में की शादी

बदलते समय में सिर्फ लड़का-लड़की के प्यार करने की बातें ही नहीं बल्कि लड़का-लड़का और लड़की-लड़की (समलैंगिक) के प्यार करने की बातें भी सामने आती है

less than 1 minute read
Sep 30, 2015
lesbians marriage
lesbians marriage

दुर्ग। मॉर्डन जमाने में प्यार भी मॉर्डन हो चला है। इस बदलते समय में सिर्फ लड़का-लड़की के प्यार करने की बातें ही नहीं बल्कि लड़का-लड़का और लड़की-लड़की (समलैंगिक) के प्यार करने की बातें भी सामने आती है। ऐसे ही एक अनोखे प्यार का मामला उत्तरप्रदेश के कानपुर में सामने आया है, जहां दो लड़कियों ने घर से भाग कर शादी कर ली है।

शादी करने के बाद दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद परिजनों को पूरी बात पता चल सकी। लड़कियों की तस्वीरें देखकर परिजन भड़क गए। नाराज परिजनों ने विरोध जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। वहीं पुलिस दोनों लड़कियों को परेशान कर रही है और मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

अमलाशा परवीन और अभिलाषा गुप्ता कानपुर के रेलबाजार इलाके की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ती हैं। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई और बाद में दोनों का दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। घर से भाग कर दोनों ने दिल्ली में जाकर समलैंगिक विवाह कर लिया।

Published on:
30 Sept 2015 01:45 pm