विविध भारत

आदर्श गांव के बाद अब गांवों को Digital बनाएगी मोदी सरकार

मोदी सरकार अब देश के गांवों को डिजिटल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू करेगी। 
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 8:31 AM IST
digital village
digital village
नई दिल्ली। मोदी सरकार अब देश के गांवों को डिजिटल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू करेगी। आदर्श गांव के बाद गांवों को डिजिटल बनाने के फैसले पर पीएमओ ने मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार गांवों के डिजिटलाइजेशन के लिए आगामी बजट में कुछ बड़ी योजनाओं पेश की जाएंगी।

गांवों को डिजिटल बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपए का बजट

इस योजना के पहले चरण में करीब 5 हजार गांवों को डिजिटल बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार गांवों को डिजिटल बनाने के लिए सरकार बजट में 1000 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर सकती है। पीएमओ के निर्देश के बाद सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने डिजिटल विलेज के लिए मानक तय किए हैं। इन मानकों के आधार पर किसी गांव को डिजीटल घोषित किया जा सकता है। इस काम में मोबाइल कंपनियों को भी किस तरह साथ लें, इसके लिए भी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बजट सत्र की खास तैयारी कर रही है केंद्र सरकार

1 फरवरी को पेश होने वाले मोदी सरकार के चौथे बजट को अंतिम रूप देने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ पीएमओ भी तमाम योजनओं और प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगा है। सूत्रों के अनुसार खुद पीएम हर दिन बजट से जुड़ी मीटिंग ले रहे हैं। पिछले सात दिनों में उन्होंने अलग-अलग मंत्रालय के सचिवों की 6 मीटिंग ली है बजट पर मिल रही आम लोगों को राय को भी पीएमओ गंभीरता से देख रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बार भी कम से कम 5 योजनाएं या प्रस्ताव आम लोगों से मिली राय के आधार पर तय होगी। अब तक आम लोगों के 15 हजार प्रस्ताव के आ चुके हैं। पिछले बार बजट में आम लोगों के 10 प्रस्ताव को बजट में जगह दी गयी थी।

डिजिटल गांवों में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
हर डिजिटल गांव में अलग-अलग सुविधाएं होंगी। इसमें खास रूप से तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

1.टेली मेडिसिन सर्विस: इसके तहत गांव का सबसे करीबी पीएचसी उस गांव से डिजिटल रूप से जुड़ा रहेगा। इसके माध्यम से मरीज और उनके परिजनों को डिजिटल तरीके से स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ऑनलाइन कंसलटेशन भी होगा।

2. टेली एजुकेशन सर्विस: गांव के सभी स्कूली को स्कूल के अलावा ऑनलाइन एजुकेशन की सुविधा भी दी जाएगी। बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज लगेंगी।

3. वाई-फाई हॉट स्पॉट सर्विस: मोबाइल वाई-फाई हॉट स्पॉट रहना जरूरी होगा। हर दिन कम से कम 5 घंटे फ्री वाई-फाई सुविधा मिलेगी।

4. एलईडी लाइट: डिजिटल विलेज में हाई मास्ट एलईडी लाइट ऐसी जगहों पर लगेगी, जो पूरी रात गांवों में रोशनी दे सके।

5. स्किल डवलपमेंट: हर गांव में स्किल डवलपमेंट की स्थायी टीम काम करेगी, जो गांव वालों को डिजिटल कामों में मदद करेगी।
Published on: