विविध भारत

यूपी के जेलों में तैनात किए गए PAC के जवान, नापाक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मिलेगी मदद

प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए 823 जवान। जेल परिसरों की सुरक्षा पर जोर देने की कवायद।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2021, 1:25 PM IST
pac
इसका मकसद जेल परिसरों में गैर कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के निर्देश पर सभी जेलों में पीएसी के जवान तैनात करने का काम पूरा हो गया है। इसके लिए यूपी गृह विभाग ने जेल वार्डर के रिक्त पदों भरने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पीएसी के 823 जवानों को तैनात किया है। राज्य की 72 जेलों में पीएसी के ये जवान 2 साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।

इस बारे में जेल के डीजी आनंद कुमार ने कहा कि राज्य में 4,600 जेल वार्डरों की कमी है। इन रिक्त पदों को भरने और नई भर्तियों को प्रशिक्षण देने की पूरी प्रक्रिया में 2 साल लगेंगे। यूपी सरकार ने 3,638 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आनंद कुमार ने कहा कि हम पीएसी जवानों को जेलों में तैनात करने से पहले उन्हें उचित प्रशिक्षण देंगे।

डीजी ने कहा कि जेल विभाग में प्रतिनियुक्ति के लिए चुने गए सभी जवानों से उनकी इच्छा पूछी गई थी और जेल वार्डर के काम के बारे में भी जानकारी दी गई थी।

अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने जेल वार्डर के 3,638 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था और पात्रों की जल्द ही भर्ती की जाएगी। जेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य की जेलों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।

Updated on:
1 Jan 2021, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र