विविध भारत

Patrika Positive News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी कोरोना की जांच, पलभर में आएगी रिपोर्ट

- सीएआइआर ने 5 सी नेटवर्क और एचसीजी एकेडमिक्स की मदद से एआइ एल्गोरिद्म 'एटमैन' तैयार किया है।- इसे लगभग 1000 अस्पतालों में इस्तेमाल किया जाएगा।- इसका उपयोग चेस्ट एक्स—रे स्क्रीनिंग के लिए किया जाता है।- जिन शहरों में सीटी स्कैन मशीन नहीं है, उनके लिए यह काफी लाभदायक होगा।
less than 1 minute read
May 12, 2021
Patrika Positive News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी कोरोना की जांच, पलभर में आएगी रिपोर्ट
Patrika Positive News : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी कोरोना की जांच, पलभर में आएगी रिपोर्ट

patrika positive news : अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के जरिए कोरोना वायरस का पता लगाया जा सकेगा। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (सीएआइआर) ने 5 सी नेटवर्क और एचसीजी एकेडमिक्स की मदद से एआइ एल्गोरिद्म 'एटमैन' तैयार किया है।

इसका उपयोग चेस्ट एक्स—रे स्क्रीनिंग के लिए किया जाता है। इससे फेफड़ों की भागीदारी का मूल्यांकन भी किया जाता है। इसकी एक्यूरेसी रेट 96.73 प्रतिशत है। सीएआइआर के डायरेक्टर डॉ. यू.के. सिंह ने कहा कि इस डायग्नोस्टिक टूल को डेवलप करने का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करना है। यह टूल कुछ सैकेंड में रेडियोलॉजिकल फाइंडिंग्स को ऑटोमेटिकली डिटेक्ट कर कोविड-19 का पता लगाएगा। इससे इमरजेंसी केस में चिकित्सकों को मदद मिलेगी। इसे लगभग 1000 अस्पतालों में इस्तेमाल किया जाएगा।

खर्चा होगा कम, दबाव घटेगा-
इस टेस्ट पर कम खर्चा आएगा। जिन शहरों में सीटी स्कैन मशीन नहीं है, उनके लिए यह काफी लाभदायक होगा। रेडियोलॉजिस्ट पर भी दबाव घटेगा। सीटी स्कैन मशीनों का अन्य रोगियों के लिए इस्तेमाल हो सकेगा।

Updated on:
12 May 2021 01:42 pm
Published on:
12 May 2021 01:42 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ