विविध भारत

बारिश के बाद दिल्ली में मौसम खुशनुमा, वायु की गुणवत्ता में सामान्य सुधार

बारिश के बाद सर्दी बढ़ने के अनुमान से अतर यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
less than 1 minute read
Jan 24, 2019
news
बारिश के बाद दिल्ली में मौसम खुशनुमा, वायु की गुणवत्ता में सामान्य सुधार

दिल्ली। देश की राजधानी में बारिश के बाद गुरुवार सुबह मौसम खुशनुमा रहा। वहीं, बारिश के बाद सर्दी बढ़ने के अनुमान से अतर यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में सुबह छाए कोहरे के बाद दिनभर के लिए मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

इसके साथ ही गुरुवार सुबह 8.30 बजे मौसम में आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवानुर्मान प्रणाली (सफर) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 182 रिकॉर्ड किया गय। जबकि वायु की गुणवत्ता में सुधार रहा। आपको बता दें कि आम तौर पर 'बेहद खराब' और 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज होने वाली वायु गुणवत्ता 'सामान्य' श्रेणी में पाई गई। जबकि एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

Published on:
24 Jan 2019 11:07 am