विविध भारत

Arun Jaitley Death Anniversary: PM Modi ने अपने दोस्त की याद में किया भावुक पोस्ट, बेटी बोलीं- हर वक्त मेरे साथ हैं पिता

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता Arun Jaitley Death Anniversary पर देशभर से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि PM Modi ने भी अपने दोस्त की याद में किया Emotional Post बेटी सोनाली ने कहा- अब भी पिता हर वक्त मेरे साथ रहते हैं
2 min read
PM Modi do emotional Post on Arun Jaitley death anniversary
अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के कद्दावर नेताओं में शुमार और पूर्व वित्त मंत्री दिवगंत अरुण जेटली ( Arun Jaitley ) की 24 अगस्त को पहली पुण्यतिथि है। यही वजह है कि पार्टी से इस दिग्गज नेता को तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) का अरुण जेटली से पार्टी नेता होने के साथ-साथ एक खास रिश्ता भी था।

पीएम मोदी अरुण जेटली को अपना अच्छा दोस्त मानते थे। यही वजह है कि उनकी पहली पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया।

अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर देशभर के तमाम नेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने खास मित्र को याद करते हुए एक ट्वीट किया। पीएम मोदी ने लिखा मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है। पीएम ने लिखा- आज ही के दिन पिछले वर्ष हमने अरुण जेटली जी को खो दिया था। मुझे अपने दोस्त की बहुत याद आती है। अरुण जी ने लगन से भारत की सेवा की। उनकी बुद्धि, कानूनी कौशल और व्यक्तित्व महान था। अपने इस ट्वीट में पीएम मोदी ने अरुण जेटली का एक वीडियो भी साझा किया है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी और अरुण जेटली के बीच दोस्ती वाली बॉन्डिंग थी। जेटली के निधन के वक्त उनके निवास पर भी पीएम मोदी ने जेटली के परिवार से यह बात कही थी।

अरुण जेटली की बेटी सोनाली ने भी अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर बेटी सोनाली ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आज मेरे पिता के बिना एक साल क्या मुझे उनकी याद आती है? हां। क्या मैं उनकी उपस्थिति को मिस करती हूं? कभी नहीं, क्योंकि वह हमेशा मेरे साथ है। आई लव यू डैड, सबकुछ देने के लिए आपका शुक्रिया।

आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।

Published on:
24 Aug 2020 12:28 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर