विविध भारत

कोरोना काल में त्योहार की खुशियों में डूबा देश, पीएम मोदी ने रामनवमी और राहुल ने दी दशहरे की बधाई

आज राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी, नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से करेंगे भेंट राहुल गांधी ने देश को दशहरें की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि विजय अंतत: सत्य की ही होती है

less than 1 minute read
Oct 25, 2020

नई दिल्ली। रविवार को अल्पकाल के लिए राम नवमी ( Ramnavmi ) और उसके बाद दशहरें का मुहुर्त शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर पूरा देश जश्न में दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) मौजूदा समय में और ज्यादा अहतियात बरतने को कह चुके हैं। साथ ही उन्होंने आज देश को राम नवमी की शुभकामनाएं भी दी है। इसके लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) ने अपने नाथूला दौरे की जानकारी देने के अलावा शस्त्र पूजा करने की भी जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने भी देश को दशहरें की शुभामानएं दी हैं।

पीएम मोदी ने दी रामनवमी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।

राजनाथ सिंह करेंगे शस्त्र पूजा
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले सभी देशवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उसके बाद अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि वो आज के इस पावन अवसर पर सिक्किम के नाथूला क्षेत्र में जाकर भारतीय सेना के जवानों से भेंट करेंगे एवं शस्त्र पूजन समारोह में भी मौजूद रहेंगे।

सत्य की होती है विजय
इसके लिए कांग्रेस के नेता और गांधी परिवार के अहमत सदस्य राहुल गांधी ने भी अपने ट्वीट के जरिए खास अंदाज में देश के लोगों को दशहरें की शुभकानाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि विजय अंतत: सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं।

Updated on:
25 Oct 2020 09:12 am
Published on:
25 Oct 2020 08:34 am
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात