विविध भारत

PM Modi बोले – जल्द शुरू होगा सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम

पीएम ने नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाने की हर मुमकिन कोशिश की।  
less than 1 minute read
pm modi
इंडिया को क्वालिटी और क्रेडिबिलिटी पर आधारित ब्रांड बनाने की जरूरत है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की और इस मुहिम में सफल हुए। वैक्सीन इजाद करने के लिए उन्होंने सभी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि कोरोना शोध के काम को नई पीढ़ी से साझा करें।

हमें ब्रांड इंडिया को आगे बढ़ाना है

पीएम मोदी ने कहा कि नया साल बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत का अभियान पूरा होने लगा है। हम जिस संकल्प को लेकर आगे बढ़े में उसमें सफलता मिलने लगी हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि हम न केवल संख्या के लिहाज से आगे बढ़े बल्कि गुणवत्ता में लिहाज से भी हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। हमें इंडिया को क्वालिटी और क्रेडिबिलिटी पर आधारित ब्रांड बनाने की जरूरत है। यह काम सभी भारतीय मिलकर करेंगे।

Updated on:
04 Jan 2021 11:42 am
Published on:
04 Jan 2021 11:30 am