विविध भारत

सरदार पटेल की जयंती पर ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: रूपाणी

रूपाणी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।

2 min read
सरदार पटेल की जयंती पर 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: रूपाणी

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने रविवार को कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को करेंगे। रूपाणी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी।

नर्मदा तट से 240 मीटर ऊंचा है स्टेच्यू

ये भी पढ़ें

जमकर बिक रही है मोदी-योगी की तस्वीर लगी राखी, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह जमीन से 182 मीटर और नर्मदा तट से 240 मीटर ऊंचा है। स्टेच्यू का उद्घाटन सरदार वल्लभभाई पटेल की 143वीं जयंती पर किया जाएगा। रूपाणी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आजादी के बाद अनेक देशी रियासतों का एकीकरण करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का जिक्र किया गया।

'मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए किया था ऐलान'

रूपाणी ने कहा, 'नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 2013 में सरदार पटेल की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिमा राज्य में स्थापित करने की घोषणा की थी। आज हम पूरे देश को बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री के परिश्रम, मार्गदर्शन में इसे साकार किया जा चुका है। देश की एकता, अखंडता की प्रतीक, दुनिया की इस सबसे बड़ी प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 अक्टूबर 2018 को करेंगे।'

राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगी प्रतिमा

उन्होंने कहा, 'आज जब देश की अखंडता और समाज की एकजुटता पर प्रहार किया जा रहा है, ऐसे में सरदार पटेल की यह प्रतिमा राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनेगी। कांग्रेस ने सरदार पटेल के कार्यों को पीछे रखने का काम किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल के कार्यों को दुनिया के सामने लाने का काम किया।'

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Published on:
09 Sept 2018 06:05 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग