26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमकर बिक रही है मोदी-योगी की तस्वीर लगी राखी, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगी सोने की राखियां लोगों को खूब भा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 25 Aug 2018, 3:37 PM IST

Rakhi

जमकर बिक रही है मोदी-योगी की तस्वीर लगी राखी, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। पूरे देश में रक्षाबंधन को त्योहार 26 अगस्त 2018 दिन रविवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गया है। बाजार में एक से एक सुंदर राखियां और मिठाइयां लोगों को लुभा रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर दुकानदारों ने विशेष राखियां भी बनाई हैं, लेकिन सबसे अनोखा राखियां गुजरात की एक ज्वेलरी शॉप ने बनाई हैं। गुजरात के सूरत स्थित इस ज्वेलरी शॉप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो लगी सोने की राखियां बनाई हैं। इन राखियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। बड़ी संख्या में लोग इन राखियों को पसंद कर रहे हैं।

ये है खास बात

इस बार रक्षाबंधन को खास बनाने के मकसद से यह सोने की राखियां तैयार की गई हैं। शॉप के मालिक के अनुसार उनकी ओर से एेसी कुल 50 राखियां तैयार की गई हैं। इन राखियों की कीमत 30 हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक है। शॉप मालिक के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात सीएम विजय रुपाणी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के लिए कई बेहतर काम किए हैं। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इन नेताओं की फोटो लगी राखियां तैयार की हैं।

ग्राहकों की उमड़ रही भीड़

हीरे के शहर के रूप में मशहूर सूरत में अपने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी सोने की राखियों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। राखी खरीदने आई एक महिला ग्राहक के अनुसार वह इस रक्षाबंधन पर अपने भाई को यह राखी बांधेंगी और अपने भाई को पीएम मोदी की तरह महान कार्य करने का आशीर्वाद देंगी। आपको बता दें कि सूरत का एक हलवाई सोने की मिठाई बेचने के लिए भी मशहूर हो चुका है। सोने से बनी यह मिठाई 9000 रुपए प्रति किलो बेची गई थी।